
Azam Khan
बुलंदशहर गैंगरेप केस में नाबालिग पीडि़ता ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। नाबालिग पीडि़ता ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आजम खान और कुछ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफ आईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली है।
यह घटना होने के बाद सपा के नेता आजम खान ने इस मामले में राजनीतिक एंगल की बात कही थी। आजम खान ने कहा था, हमें इस बात की भी जांच करनी चाहिए कि कहीं यह पूरा विवाद किसी विपक्षी तत्व ने सरकार को बदनाम करने के लिए तो नहीं पैदा किया है। जो लोग सत्ता हासिल करना चाहते हैं, वे राजनैतिक फ ायदे के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं।
उसने याचिका में कहा है कि पूरी जांच कोर्ट की निगरानी में हो। उसकी पढ़ाई, सुरक्षा और पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। गौरतलब है कि पीडि़ता बीते 29 जुलाई को अपने परिवार के साथ एक अंतिम संस्कार के लिए जा रहा थी, जब हथियारबंद लोगों ने उनकी कार रुकवाकर, न सिर्फ उनकी पिटाई की, बल्कि उसके और उसकी मां के साथ करीब तीन घंटे तक गैंगरेप भी किया।
Published on:
13 Aug 2016 04:25 pm

