चीन ने एक बार फिर भारत की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाया है। चीन ने समुद्री सीमा में सेंध लगाते हुए अपनी पनडुब्बी को पाकिस्तान पहुंचा दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन पाकिस्तान को पनडुब्बियां बेच रहा है और इसी के तहत उसने पनडुब्बी को पाकिस्तान पहुंचाया है।
रिपोर्टस के मुताबिक भारतीय सीमी में इससे पूर्व भी चीनी पनडुब्बी देखी गई थी तो 22 मई को कराची पहुंची थी। चीन की इस हरकत के बाद नौसेना ने अलर्ट जारी कर दिया था।
नेवी को आशंका है कि पनडुब्बी के जरिए चीन देश की सुरक्षा को बड़ा खतरा पैदा कर सकता है। सीमा विवाद के चलते पहले से ही दोनों देेशों के संबंध अच्छे नहीं हैं।
नौसेना ने चीन की युवान क्लास पनडुब्बी की पहचान उस वक्त की जब यह भारतीय सीमा से होकर पाकिस्तान जा रही थी। पनडुब्बी के साथ आई 65 लोगों की टीम कराची में एक हफ्ते तक ठहरी थी।