6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार के इन पांच कदमों ने भारतीय रेल को बनाया मॉडर्न

भारतीय रेलवे ने कई ऐसी सुविधाओं की शुरुआत की है जो कि रेलवे के साथ ही यात्रियों के फायदे के लिए भी हैं। हम आपकों रेलवे बजट के दिन बता रहे हैं पांच ऐसी बातें...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Arif Mansuri

•

Updated: 25 Feb 2016, 11:09 AM IST

पिछले कुछ वर्षों का रिकोर्ड खंगाला जाए तो भारतीय रेलवे आधुनिकता की ओर अग्रसर है। भारतीय रेलवे ने कई ऐसी सुविधाओं की शुरुआत की है जो कि रेलवे के साथ ही यात्रियों के फायदे के लिए भी हैं। हम आपकों रेलवे बजट के दिन बता रहे हैं पांच ऐसी बातें...


महामना एक्सप्रेस
आधुनिक सुविधाओं से लैस दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली महामना एक्सप्रेस ने भारतीय रेलवे के इतिहास में एक अहम कदम साबित हुई है। इसके आधुनिक डिजाइन की डिब्बे बनाए गए हैं। इसकी डिजाइन भी अलग तरीके से की गई है। गाड़ी के हर एक कोच में एलसीडी टीवी स्क्रीन लगाई गई हैं। इसके साथ ही गाड़ी की नजर रखने के लिए सेटेलाइट की मदद ली जा रही है। इससे पता लगता रहता है कि गाड़ी अभी कहां पर है। सेटेलाइट के जरिए रेलवे अधिकारी उस पर नजर रख रहे हैं।

पेपरलेस टिकट/टिकट वेंडिंग मशीनें
भारतीय रेलवे ने पेपरलेस टिकट जारी करके अपने आधुनिक होने के परिचय दे रही है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पलवल के बीच मोबाइल टिकट की सुविधा शुरू की गई है। यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा नई दिल्ली व निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट ऑनलाइन लेने की सुविधा है। इसके साथ ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाल ही में कैश व स्मार्ट कार्ड से अनारक्षित टिकट देने वाली मशीनें लगाई गई हैं।

मुफ्त वाई-फाई/वाटर एटीएम
नई दिल्ली सहित देश के कई शहरों में रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा दी जा रही है। रेलमंत्री ने कहा था कि यह सुविधा अब देश के बाकी हिस्सों में भी शुरू की जाएगी। इसके सात ही यात्रियों को आरओ का पानी उपल्ब्ध कराने के लिए वाटर एटीएम लगाए गए हैं। यह आईआरसीटीसी द्वारा लगाया गया है। अभी यह सुविधा नई दिल्ली स्टेशन पर ही है। इसके बाद दूसरे स्टेशनों पर इसकी शुरुआत की जाएगी।

सेमी-हाई स्पीड ट्रेन
देश की पहली सेमी हाई-स्पीड ट्रेन जल्द ही शुरू होने वाली है। इसका कई बार नई दिल्ली स्टेशन पर ट्रायल हो चुका है। अधिकारियों की माने तो इस ट्रेन मार्च में शुरू कर दिया जाएगा। यह ट्रेने नई दिल्ली से आगरा के बीच चलेगी। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलेगी।

स्पेशल ट्रेनों में स्पेशल सुविधा
भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों में स्पेशल सुविधाओं लागू की हैं। नई दिल्ली से चलने वाली कालका और अमृतसर शताब्दी में सीटों के पीछे एलसीडी टीवी स्क्रीन लगाई गई है। इससे यात्रा के दौरान यात्री टीवी देखने का मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही हावड़ा में राजधानी में यात्रियों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही कुछ और शताब्दी ट्रेनों में भी इस सुविधाओं को लागू किया जाएगा।