11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंद्रेश कुमार ने मुलायम सिंह यादव को बताया अपराधी और हत्यारा, कहा-निरीह रामभक्तों की हत्या करने का किया काम

इंद्रेश कुमार ने मुलायम सिंह यादव को खूंखार अपराधी और हत्यारा तक बता दिया। उन्होंने कहा कि यदि वो जिंदा रहेगा तो और भी हत्याएं कराता रहेगा।

2 min read
Google source verification

आरएसएस प्रचारक और राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक इंद्रेश कुमार ने समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को अयोध्या आंदोलन से जुड़े बयान पर आड़े हाथ लिया है। इंद्रेश कुमार ने मुलायम सिंह यादव को खूंखार अपराधी और हत्यारा तक बता दिया। वे यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि यदि वो जिंदा रहेगा तो और भी हत्याएं कराता रहेगा।

एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इंद्रेश कुमार ने कहा, मुलायम सिंह यादव ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि वह बहुत बड़ा हत्यारा है। उसने प्रदेश के सर्वोच्च पद पर बैठकर निरीह रामभक्तों की हत्या करने का काम किया है। उन्होंने कहा, मैं भारत सरकार से, भारत के मानवाधिकार आयोग से, सर्वोच्च न्यायालय से ये अपील करूंगा कि ऐसे खूंखार अपराधी के खिलाफ नोटिस दे और मुकदमा दर्ज करें क्योंकि अगर ये हत्यारा जिंदा रहेगा और वो कहता रहेगा कि वो और हत्या करा सकता है तो देश में सुशासन और विकास के बजाय अराजकता, हिंसा और गुंडागर्दी पनपेगी।

मुलायम ने कहा- मुसलमानों की इस वजह से कारसेवकों पर चलवाईं थी गोलियां


इंद्रेश कुमार ने कहा कि अगर वे ये सोचते हैं कि वे मुस्लिम तुष्टिकरण कर रहे हैं तो मुसलमानों को भी ये सोचना चाहिए कि जो अपनी जाति का नहीं हुआ, जो अपने इष्ट का नहीं हुआ वो उनका कैसे हो सकता है। इंद्रेश कुमार ने कहा कि कुर्सी और राजनीति के लिए मुलायम सिंह मुसलमानों की भी हत्या करा सकता है।

बोफोर्स पर बोलें मुलायम, कहा 'जानबूझकर गायब की थी फाइलें'


गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में अपने जीवन पर आधारित एक पुस्तक के विमोचन समारोह में 1990 में कारसेवकों पर गोली चलाए जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा था कि उस वक्त कुल 16 लोग मारे गए थे। एकता को बचाने के लिए 16 की जगह यदि 30 जानें भी लेनी पड़ती तो कोई गम नहीं होता।

ये भी पढ़ें

image