6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा: रोहतक में CM का विरोध, लगाए नारे, दिखाए काले झंडे

हरियाणा में जाट आंदोलन से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले रोहतक में प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर का विरोध किया गया। उनके खिलाफ वहां पर नारे लगाए गए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Arif Mansuri

•

Updated: 23 Feb 2016, 1:19 PM IST

हरियाणा में जाट आंदोलन से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले रोहतक में प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर का विरोध किया गया। उनके खिलाफ वहां पर नारे लगाए गए और उन्हें काले झंड़े दिखाए गए। विरोध की वजह से सीएम को अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा। अभी सीएम कैनाल रेस्ट हाउस में रुके हुए हैं। सीएम का विरोध जाट आंदोलन से प्रभावित लोगों ने किया। जाट आंदोलन खत्म होने के बाद खट्टर स्थिति का जायजा लेने रोहतक गए थे।

सीएम ने प्रदेश की सबसे दुखद घटना बताते हुए कहा कि लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि चुन-चुन कर सरकारी और निजी संपत्तियों को निशाना बनाया गया है। गरीबों के पुनर्वास की जिम्मेदारी सरकार की है। जाट आंदोलन के पीछे के षडय़ंत्र का जल्दी ही पर्दाफाश किया जाएगा। साथ ही सीएम ने इसके पीछे कांग्रेस का हाथ होने की ओर संकेत दिया और कहा कि कांग्रेस ने घटना को राजनीतिक रंग दिया है।

सीएम के भाषण में ही लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों द्वारा पूर्व सीएम जिंदाबाद के नारे लगाए गए।