6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुलासा: पुलिस कस्टडी में वकीलों ने कन्हैया को तीन घंटे तक पीटा

एक टीवी चैनल के एक स्टिंग में सामने आया है कि पटियाला कोर्ट में कन्हैया पर हमला करने वाले वकीलों ने उसे पुलिस कस्टडी में तीन घंटे तक पीटा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Arif Mansuri

•

Updated: 23 Feb 2016, 10:40 AM IST

जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाने का विवाद अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश विरोधी नारे लगाने वाले आरोपी छात्र नेता कन्हैया कुमार से पेशी के दौरान पटियाला कोर्ट में कुछ वकीलों द्वारा मारपीट की गई थी। अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। टीवी चैनल इंडिया टुडे के एक स्टिंग में सामने आया है कि पुलिस कस्टडी में उन वकीलों ने कन्हैया के साथ मारपीट की है। विक्रम सिंह चौहान नाम के एक वकील ने स्टिंग में कबूला है कि उन्होंने पुलिस कस्टडी में ही कन्हैया को तीन घंटे तक पीटा, इतना पीटा कि कन्हैया ने पैंट में ही पेशाब कर दिया।

लगवाए भारत मां के नारे
साथ ही स्टिंग में विक्रम सिंह चौहान के अन्य साथी वकील ने यशपाल सिंह भी कन्हैया की बात कबूल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने कबूला है कि उन्होंने कन्हैया की मारपीट की योजना पहले से ही बना ली थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कन्हैया की मारपीट में उनका पूरा सहयोग किया। वे भी कन्हैया को पीटना चाहते थे, लेकिन उनके सामने वर्दी की मजबूरी थी। दोनों ने बताया कि उन्होंन पुलिस कस्टडी में कन्हैया को तीन घंटे तक पीटा और उससे भारत माता के नारे लगवाए गए।

पेट्रोल बम से हमला
वकील यशपाल ने साथ ही कहा कि इस बार मैं कन्हैया पर पेट्रोल बम से हमला करूंगा। मुझ पर मर्डर का केस भी दर्ज हो जाता है तो जमानत नहीं लूंगा, जेल जाऊंगा और कन्हैया की सेल में जाकर कन्हैया से दोबारा से मारपीट करूंगा। साथ ही दोनों ने कबूला कि उन्होंने जेएनयू टीचर्स और पत्रकारों के साथ भी मारपीट की। उन्होंने कहा कि इस देश में रहना है तो देश के बारे में सोचना होगा।

वकील के भेष में बुलाए लड़के
स्टिंग में वकील चौहान ने कबूला कि उन्होंने पटियाला कोर्ट में हंगामा करने के लिए काला कोट पहनाकर दिल्ली के अलग अलग हिस्सों से लड़के बुलाए थे। ये लड़के चौहान ने फेसबुक पर लिखकर बुलाए थे।

गौरतलब है कि जेएनयू छात्र नेता कन्हैया देशद्रोह के आरोप में तिहाड़ जेल में है। उसकी पटियाला कोर्ट में दो बार पेशी के दौरान उस पर हमला किया गया था। हमला करने वाले वकील थे। इसके साथ ही वहां मौजूद जेएनयू टीचर्स और पत्रकारों पर भी हमला किया गया था।