7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोटबंदीः परेशान आम लोगों को कोई राहत नहीं, पर भाजपा ने राज्य के विधायकों को दिया ये बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री रघुबर दास ने हालांकि नोटबंदी तथा उसके बाद नकदी की कमी से जूझ रहे दिहाड़ी मजदूरों, किसानों तथा आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अभी तक कोई घोषणा नहीं की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

balram singh

•

Updated: 15 Dec 2016, 6:33 PM IST

jharkhand mlas

jharkhand mlas

झारखंड में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य के विधायकों को तोहफा दिया है। सरकार ने उनके लिए होम लोन की ब्याज दर घटाकर मात्र चार फीसदी कर दी है।

भाजपा सरकार की विधायकों पर यह मेहरबानी तब सामने आई है, जब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नोटबंदी के बाद ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया।

कैबिनेट ने बुधवार को फैसले को मंजूरी दी, जिसके मुताबिक वर्तमान तथा पूर्व विधायक 40 लाख रुपये तक का होम लोन केवल चार फीसदी ब्याज पर ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री रघुबर दास ने हालांकि नोटबंदी तथा उसके बाद नकदी की कमी से जूझ रहे दिहाड़ी मजदूरों, किसानों तथा आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अभी तक कोई घोषणा नहीं की है।

दिसम्बर 2014 में सत्ता में आने के बाद दास ने विधायकों, मंत्रियों तथा अन्य पदाधिकारियों के वेतन में इजाफा किया था।

मई 2015 में झारखंड के विधायकों का मासिक वेतन 116,833 रुपये से बढ़ाकर 210,333 रुपये कर दिया गया था।