4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी को PM बनाने वाला ‘चाणक्य’ अब बनेगा कांग्रेस की ‘ढाल’

नीतीश कुमार की जीत का परचम लहराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रशांत किशोर अब कांग्रेस को मजबूत करेंगे। यूपी चुनाव प्रचार की कमान किशोर को देने की तैयारी हो रही है। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

pawan kumar pandey

•

Updated: 2 Mar 2016, 11:16 AM IST

बिहार में नीतीश कुमार की जीत का परचम लहराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रशांत किशोर अब कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। दरअसल कांग्रेस यूपी में प्रशांत किशोर की मदद से चुनाव जीतने चाहती है। बता दें कि यूपी में साल 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसे लेकर कांग्रेस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक चुनाव को लेकर दिल्ली में बुधवार को होने वाली बैठक में प्रशांत किशोर भी शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर न सिर्फ यूपी में कांग्रेस के लिए रणनीति तैयार करेंगे बल्कि उनकी इच्छा है कि प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का सीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया जाए।

पंजाब में भी करेंगे मदद
इससे पहले प्रशांत किशोर की पंजाब में भी कांग्रेस की रणनीतिकार बनने की बात सामने आई थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद इस बात की घोषणा की थी। पंजाब के बाद अब कांग्रेस ने प्रशांत को यूपी चुनाव प्रचार का काम देने का मन बनाया है।

कौन है प्रशांत किशोर?
37 साल के प्रशांत किशोर संयुक्त राष्ट्र के हेल्थ मिशन में नौकरी के बाद साल 2011 में भारत लौटे। 2014 के लोकसभा चुनावों में प्रशांत किशोर पीएम मोदी के रणनीतिकारों में शामिल हुए। उन्होंने हाल में ही बिहार के चुनाव में नीतीश कुमार के प्रचार की कमान संभाली थी।