3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने नौसेना कमांडरों को कहा- सजग रहें, संसाधनों में इजाफा करेगी सरकार

रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को भारतीय नौसेना के शीर्ष कमांडरों को कहा कि सजग रहना सबसे अच्छा बचाव है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Abhishek Pareek

•

Updated: 2 May 2017, 9:25 PM IST

जेटली ने कहा, 'सजग रहना सबसे अच्छा बचाव है।'

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित नौसेना कमांडरों के सम्मेलन में जेटली ने कमांडरों से हर समय सजग रहने की अपील की।

भारतीय नौसेना की विभिन्न अहम जरूरतों के मद्देनजर रक्षा मंत्री ने कमांडरों को आश्वासन दिया कि सरकार सभी मुद्दों पर बेहद सकारात्मकता के साथ काम कर रही है और खामियों को जल्द से जल्द दूर करने के लिए संसाधनों में इजाफा करने वाली है।

जेटली ने रक्षा के क्षेत्र में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए भारतीय नौसेना की सराहना की और कमांडरों से रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में घरेलू विशेषज्ञता को और बढ़ाने की अपील की।

kashmir-chinese-daily-global-times-2562583.html">

चीन की 'चाल', 'बड़े निवेश' की रक्षा के लिए कश्मीर के मुद्दे पर दखल देने के लिए भी है तैयार

युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण नियामक के वाइस एडमिरल डी. एम. देशपांडे ने हाल ही में कहा था कि सुरक्षा के स्तर को बनाए रखने के लिए भारतीय नौसेना को पनडुब्बियों की जरूरत है और यदि रणनीतिक साझेदारी कार्यक्रम लागू नहीं हो पाता है तो नौसेना पनडुब्बियां हासिल करने के अन्य उपायों पर विचार कर सकती है।

पाकिस्तान ने अलापा कश्मीर राग, कहा- भारत की विद्रोह को आतंकवाद बताने की कोशिश को दुनिया ने अस्वीकारा

मंगलवार को सम्मेलन में रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे, रक्षा सचिव ए. जी. मोहन कुमार और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।