1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिद्धू बोले- पार्टी छोड़ सकता हूं वतन नहीं, पंजाब से दूर रहने को कहा गया इसलिए दिया इस्तीफा

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना पक्ष रखते हुए सोमवार को कहा कि मैने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि मुझसे कहा गया था कि पंजाब की तरफ मुंह नहीं करोगे। और पंजाब से दूर रहोगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

pawan kumar pandey

•

Updated: 25 Jul 2016, 12:52 PM IST

क्रिकेट से राजनीति में आने के बाद राज्यसभा तक का सफर करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्यसभा सीट छोड़ने के बाद पहली बार बोले। सिद्धू ने अपना पक्ष रखते हुए सोमवार को कहा कि मैने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि मुझसे कहा गया था कि पंजाब की तरफ मुंह नहीं करोगे। और पंजाब से दूर रहोगे।' गौरतलब है 18 जुलाई को सिद्धू ने राज्यसभा और उनकी पत्नी नवजौत कौर सिद्धू ने पंजाब विधानसभा से इस्तीफा देकर पंजाब की सियासत में भूचाल ला दिया था।

नवजोत सिंह सिद्धू ने लंबी चुप्पी के बाद सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना पक्ष रखते हुए कहा, 'मैने राज्यसभा से इसलिए इस्तीफा दिया क्योंकि मुझे पंजाब से दूर रहने के लिए कहा गया था, मुझसे कहा गया कि तुम पंजाब की तरफ मुंह नहीं करोगे।' सिद्धू ने आगे कहा कि धर्मों में सबसे बड़ा धर्म राष्ट्र धर्म होता है, तो फिर कैसे में अपनी जड़, अपना वतन छोड़ दूं।' पार्टी पंजाब से ऊपर नहीं है, अपने निजी स्वार्थों के लिए उन लोगों को नहीं छोड़ सकता जिन्होंने मुझे वोट दिया।'

आप के शामिल होने के सवाल को टाला

आप आदमी पार्टी में शामिल होने के सवाल पर सिद्धू ने कहा कि जहां पंजाब का हित होगा, वहां जाऊंगा। उनके बयान से साफ है कि वह अभी अपने पत्ते खोलना नहीं चाहते हैं। बता दें कि जब से सिद्धू ने राज्यसभा से इस्तीफा दिया है, तबसे उनके केजरीवाल की पार्टी आप में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे।

क्या बोलीं थी सिद्धू की पत्नी

सिद्धू की पत्नी और विधायक नवजोत कौर पहले ही कह चुकी हैं कि राज्यसभा से उनके इस्तीफे का अर्थ यह है कि उन्होंने भाजपा से भी इस्तीफा दे दिया है और उनके पास आम आदमी पार्टी में शामिल होने का एकमात्र विकल्प है। इस फैसले पर दोबारा विचार करने का सवाल ही नहीं उठता। वह कभी अपने शब्दों से वापस नहीं हटते।