28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PICS: राहुल गांधी का प्रिंसेस के साथ था अफेयर, घंटों बिताते थे साथ!

बता दें कि राहुल गांधी देश के मोस्ट पॉपुलर और एवेटेड बैचलर माने जाते हैं। उनकी शादी को लेकर हमेशा से कयास लगाए जाते रहे हैं। एक प्रिंसेस के साथ उनका नाम भी जुड़ा था।

2 min read
Google source verification

image

pawan kumar pandey

Mar 09, 2016

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की शादी की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ऐसा हम नहीं, बल्कि सोनिया गांधी का बार-बार आनंद भवन का दौरा बता रहा है। सोनिया गांधी एक माह के अंदर दो बार इलाहाबाद आ चुकी हैं और कुछ खास लोगों को छोड़कर किसी से भी नहीं मिलीं। ऐसे में कयास लगाए जाने शुरू हो गए हैं।

प्रिंसेस से जुड़ा था राहुल का नाम
बता दें कि राहुल गांधी देश के मोस्ट पॉपुलर और एवेटेड बैचलर माने जाते हैं। उनकी शादी को लेकर हमेशा से कयास लगाए जाते रहे हैं। एक प्रिंसेस के साथ उनका नाम भी जुड़ा था। इसको लेकर खबरे आईं थी राहुल गांधी का इन दिनों अफगानी राजकुमारी से अफेयर चल रहा है क्योंकि दोनों को अक्सर साथ देखा गया।

noal zaher rahul gandhi

सोनिया गांधी के घर पहुंची थी प्रिंसेस
जून 2012 में Sunday Guardian की एक रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी की यह गर्लफ्रेंड अफगानिस्तान के पूर्व शासक मोहम्मद जहीर की पोती हैं। अखबार का दावा था कि राहुल इस राजुकमारी के साथ सोनिया गांधी के आवास पर आयोजित प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए थे। उन दिनों राहुल गांधी का यह लव अफेयर मीडिया में चर्चा का विषय था।


घंटो साथ समय बिताते थे दोनों
खबर के अनुसार राहुल और अफगानी राजकुमारी को दिल्ली के होटल अमन में साथ-साथ देखा गया, वह यहां के फिटनेस सेंटर में एक साथ समय बिताते हैं। यही नहीं दोनों को फ्रांस में एकसाथ देखा गया था। जब राहुल गांधी यूरोप गए थे तो नीस शहर में भी राहुल को इस अफगानी राजकुमारी के साथ देखे जाने की खबरें सामने आई थी।

noal zaher

2013 में चर्चा में आईं
राहुल गांधी के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में आई अफगान राजकुमारी नोएल जहीर साल 2013 में चर्चित हुई। साल 2013 में नोएल ने मिस्त्र (Egypt) की रॉयल फैमिली के राजकुमार से शादी रचा ली। इसी के साथ राहुल गांधी और नोएल जहीर का रिश्ता भी खत्म हो गया।


कौन है नोएल जहीर?
अफगानी राजकुमारी के दादा जहीर शाह ने करीब चार दशक तक अफगानिस्तान में शासन किया था तथा बाद में उनके ही चचेरे भाई ने तख्तापलट के बाद उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया था। शाह निर्वासन के दौरान इटली में रहे थे, वहां उनके पांचवे बेटे ने एक इटेलियन लड़की से शादी की जिसके बाद साल 1980 में नोएल का जन्म हुआ। ता‍लिबान के पतन के बाद 2002 में नोएल के दादा जहीर शाह अफगानिस्तान लौटे थे।

ये भी पढ़ें

image