3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सार्वजनिक मंच का फूट पड़ा BJP दिग्गज नेता आडवाणी के दिल का दर्द, जानें इस बार ऐसा क्या बोले

आडवाणी ने कहा, ''जब भारत को आजादी मिली तब सिंध हमसे अलग हो गया। सिंध, भारत का हिस्सा नहीं है, यह मेरे साथ-साथ उन सभी को दुखी करता है, जो कभी वहां रहे।''

less than 1 minute read
Google source verification

image

Nakul Devarshi

Apr 10, 2017

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सोमवार को कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि उनका जन्मस्थान सिंध, भारत का हिस्सा नहीं है। आडवाणी ने एक कार्यक्रम में यह बात कही, जिसमें भारत दौरे पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी मौजूद थीं।

आडवाणी ने कहा, ''जब भारत को आजादी मिली तब सिंध हमसे अलग हो गया। सिंध, भारत का हिस्सा नहीं है, यह मेरे साथ-साथ उन सभी को दुखी करता है, जो कभी वहां रहे।''

आडवाणी ने कहा, ''सिंध अविभाजित भारत का हिस्सा था, जब यह स्वतंत्र नहीं था और ब्रिटेन का उपनिवेश था। मैंने उसी भाग में जन्म लिया, मेरा वहां घर था।''

इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित समारोह में आडवाणी ने कहा कि उन्होंने इस बारे में हसीना की मौजूदगी में बताने के बारे में सोचा था।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader