31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पृथिका यशिनी बनीं देश की पहली ट्रांसजेंडर सब-इंस्पेक्टर

कई कानूनी लड़ाईयों के बाद आखिरकार 24 वर्षीय ट्रांसजेंडर पृथिका यशिनी को तमिलनाडु सरकार की ओर से पुलिस उप निरीक्षक पद नियुक्ति का आदेश मिल गया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Deepak Mishra

Feb 16, 2016

कई कानूनी लड़ाईयों के बाद आखिरकार 24 वर्षीय ट्रांसजेंडर पृथिका यशिनी को तमिलनाडु सरकार की ओर से पुलिस उप निरीक्षक पद नियुक्ति का आदेश मिल गया। पृथिका देश की पहली ट्रांसजेंडर पुलिस अधिकारी होंगी। पृथिका को चेन्नई पुलिस आयुक्त स्मिथ सरन की ओर से नियुक्ति का आदेश मिल गया है।

पृथिका जल्द ही पुलिस प्रशिक्षण लेना शुरु करेंगी। पृथिका ने इस संबंध में कहा, 'देश में पुलिस अधिकारी बनने वाली मैं पहली किन्नर हूं। मैं इस नौकरी से बहुत खुश हूं और अच्छा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।' उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद पुलिस अधिकारी बनने का मेरा सपना साकार हो गया।

पृथिका ने कहा कि वो पुलिस सेवा के दौरान महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध पर लगाम लगाने के लिए काम करेंगी। पृथिका भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस )परीक्षा की तैयारी भी कर रही हैं। गौरतलब है कि हाल ही में मद्रास उच्च न्यायालय ने पृथिका की नियुक्ति के लिए रास्ता साफ करते हुए कहा था कि वह तमिलनाडु पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर नियुक्ति के योग्य हैं।
Story Loader