scriptAgar Malwa By Election: भाजपा को अपना गढ़ बचाने की चुनौती, कांग्रेस रिकॉर्ड सुधारने की तैयारी में | mp by election 2020 agar malwa Vidhan Sabha Bye-Election 2020 | Patrika News
अगार मालवा

Agar Malwa By Election: भाजपा को अपना गढ़ बचाने की चुनौती, कांग्रेस रिकॉर्ड सुधारने की तैयारी में

आगर मालवा विधानसभा क्षेत्र: रिकॉर्ड सुधारना चाहेगी कांग्रेस, भाजपा को गढ़ बचाना चुनौती

अगार मालवाOct 07, 2020 / 05:30 pm

Manish Gite

By election

By election

आगर। उज्जैन संभाग में भाजपा-जनसंघ की पसंद वाली आगर मालवा की सियासी पिच पर उपचुनाव में कांग्रेस रिकार्ड सुधारने की रणनीति के साथ मैदान में है, तो परंपरागत सीट पर भाजपा में नए चेहरे की तलाश के साथ ट्रैक रिकार्ड को बनाए रखने की चुनौती है। कांग्रेस ने यहां विपिन वानखेड़े को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा की ओर से दिवंगत विधायक मनोहर ऊंटवाल के पुत्र मनोज ऊंटवाल को उतारा गया है।

 

क्षेत्र में प्रमुख मुद्दा फसल बीमा और भावांतर है। फसलों का प्रीमियम देने के बाद क्लेम न मिलने से किसानों में आक्रोश है। किसान दिनेश सूर्यवंशी और प्रभुलाल के लिए ये उपचुनाव अन्य चुनावों की तरह ही है। वे कहते हैं कि सबकुछ भाषण में ही सुन रहे हैं। न तो कर्ज माफ हुआ और न ही किसी तरह का लाभ मिला है। शरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवास योजना भी मुद्दा है बड़ौद की महिला रेशमबाई का कहना है कि आवास के लिए कब से इंतजार कर रहे हैं। बारिश निकल गई पर छत नसीब नहीं हुई। आगर के राकेश जैन बताते हैं कि छोटा जिला होने के बाद भी यहां युवा बेरोजगारी से परेशान है।

 

कांग्रेस को सिर्फ 3 बार सफलता

1957 के पहले चुनाव में जनसंघ के मदनलाल भंडारी जीते थे। 1972 में कांग्रेस के मधुकर मरमट ने परचम लहराया। 1985 में कांग्रेस से शकुंतला चौहान जीती। 1998 में कांग्रेस के रामलाल मालवीय ने भाजपा के किले को ढहाया था। 2003 से अब तक यह सीट भाजपा के कब्जे में रही है।

 

कब कौन जीता

2008 लालजी राम
2013 मनोहर ऊंटवाल
2014 गोपाल परमार (उपचुनाव)
2018 मनोहर ऊंटवाल
2020 उपचुनाव

 

ऊंटवाल के निधन से खाली हुई थी सीट

पालिटिकल लीग जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मुद्दों की पैनी गेंदों ने विश्लेषकों को चौंका रखा है। विधायक मनोहर ऊंटवाल के निधन से खाली हुई आगर-मालवा सीट पर उपचुनाव की वजह से मुद्दे बदलते दिखाई दे रहे हैं। किसानों की समस्याएं बरकरार है तो युवा रोजगार को लेकर सवाल खड़े करते हैं। अब ऊंटवाल के बेटे मनोज ऊंटवाल को भाजपा ने मैदान में उतारा है।

 

भाजपा ने जारी की सूची

//?feature=oembed

जातिगत समीकरण

सामान्य 55 हजार
पिछड़ा 65 हजार
एससी 70 हजार
एसटी 5 हजार
मुस्लिम 25 हजार

 

https://youtu.be/BzZHxM0UaWA
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो