आगर मालवा. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की गत् दिनों ब्राह्मण समाज के संबंध में की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर रविवार को ब्राह्मण समाज तथा परशुराम सेना द्वारा जमकर विरोध प्रकट किया गया। बड़ौद रोड़ चौराहे पर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर जितेन्द्र भंडारी, दुष्यंत जोशी, शैलेन्द्र दुबे, रामचंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, बृजमोहन चौबे, विकास शर्मा, पुष्पेन्द्र व्यास, नीरज दिक्षीत, आशीष शर्मा, दिलीप शर्मा, अजय मेहता आदि उपस्थित थे। परशुराम सेना जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि ऐसी अभद्र टिप्पणी करने वाले मुख्यमंत्री के विरुद्ध यदि कोई कार्रवाई नहीं की गई तो ब्राह्मण समाज आगे भी इसी प्रकार विरोध प्रदर्शन करेगा।