scriptगोरक्षा के नाम पर हत्या करने वाले ये वीडियो जरूर देख लें | Accidents due to awara cow govansh on agra roads latest news | Patrika News
आगरा

गोरक्षा के नाम पर हत्या करने वाले ये वीडियो जरूर देख लें

प्रमुख जूता निर्यातक नजीर अहमद का कहना है- शहरवासियों और अधिकारियों से गुज़ारिश है कि बिना गंदी राजनीति और बिना हिन्दू मुस्लिम नज़रिए से इस मसले की ओर ध्यान दें

आगराAug 20, 2018 / 08:39 am

Bhanu Pratap

accident

accident

आगरा। गाय को हम मां कहते हैं। इसीलिए जब कोई गाय पर अत्याचार करता है तो भुजाएं फड़क उठती हैं। वध के लिए ले जा रही गायों को बचाने के लिए गौरक्षक आगे आते हैं। फिर हत्या तक हो जाती है। ऐसे ही गोरक्षकों को इस खबर के साथ वीडियो जरूर देखना चहिए।
यह भी पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व पर भद्राकाल में नहीं बांधी जाती राखी, जानिए शुभ मुहूर्त

रात्रि में हुई दुर्घटना

बात मदिया कटरा रोड की है। यहीं पर निवास है प्रमुख जूता निर्यातक नजीर अहमद का। रविवार रात 10 बजे उनके घर के समक्ष जो कुछ हुआ, वह दर्दनाक है। बीच रोड पर गौवंश बैठे हुए थे। लोग सड़क पर निकल रहे थे। इसी दौरान गौवंश सड़क से उठा और चलने लगा। इस हड़बड़ी में एक बाइक सवार उससे टकरा गया। आप अंदाज लगा सकते हैं कि क्या हाल हुआ होगा? राहगीरों को इस दुर्घटना से कोई मतलब नहीं था। वे तो एक नजर डालते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए। आसपास के दो लोग आए। पुलिस आ गई। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें

बंद पड़े स्कूल में रंगरेलियां मनाते हुए प्रेमी युगल पकड़ा

क्या कहते हैं नजीर अहमद

इस पूरे प्रकरण पर नीजर अहमद का कहना है कि दुर्घटना की वजह समझी जा सकता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया में डालने की वजह है। मेरी शहरवासियों और अधिकारियों से गुज़ारिश है कि बिना गंदी राजनीति और बिना हिन्दू मुस्लिम नज़रिए से इस मसले की ओर ध्यान दें, ताकि ना किसी गाय को चोट लगे और ना ही कोई इंसान किसी हादसे का शिकार हो।
यह भी पढ़ें

RSS ने किया बड़ा फेरबदल, नए प्रचारक तैनात

पूरे शहर का यही हाल

वैसे शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर आवारा गायें विचरती रहता हैं। इनकी ओर न तो नगर निगम का ध्यान है और न ही गोरक्षकों का। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आवारा गायों के लिए गौशाला बनाने की घोषणा की है। इसके लिए धनरशि भी भेज दी गई है। मुश्किल यह है कि अभी तक गौशाला का कहीं अता-पता नहीं है। शहरी क्षेत्र में गायें दुर्घटना का कारण बन रही हैं तो देहात क्षेत्र में फसलें चर रही हैं। किसान दिवस में किसान इन आवारा जानवरों से छुटकारा दिलाने की गुहार लगा चुके हैं। हर बार गोशाला बनेगी, यह कहकर टरका दिया जाता है।

Home / Agra / गोरक्षा के नाम पर हत्या करने वाले ये वीडियो जरूर देख लें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो