
T20 World Cup 2024 Team India: T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीमों की घोषणा की अंतिम तिथि 1 मई निर्धारित की गई है, जिसे देखते हुए टीमों के ऐलान का सिलसिला शुरू हो चुका है। भारतीय फैंस भी टीम इंडिया स्क्वाड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के चयन के लिए बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर आज मंगलवार 30 अप्रैल को अहमदाबाद में चयन समिति के साथ एक बैठक करेंगे। जिसके बाद कभी भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम की घोषणा की जा सकती है। बता दें कि इस मेगा इंवेंट के लिए सबसे पहले न्यूजीलैंड ने सोमवार को अपनी टीम की घोषणा की थी।
दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर चयन समिति के अन्य सदस्यों के साथ टीम की घोषणा से पहले मंगलवार को अहमदाबाद में एक बैठक करने वाले हैं। इसके बाद ही बीसीसीआई की ओर से भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। बता दें कि पिछले कुछ दिन में अगरकर की ये दूसरी बैठक होगी। इससे पहले वह राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा के साथ बैठक कर चुके हैं।
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान अजीत अगरकर शनिवार 27 अप्रैल को दिल्ली पहुंचे थे। वह मैच के दौरान कॉमेंट्री बॉक्स में भी नजर आए थे। इसके बाद अगले ही दिन उन्होंने टीम के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ दिल्ली के द लीला होटल में बैठक की। जहां मुंबई इंडियंस की टीम रुकी हुई थी। आज वह रोहित-राहुल से हुई चर्चा को चयन समिति के अन्य सदस्यों के सामने रख टीम को अंतिम रूप देंगे।
Updated on:
30 Apr 2024 09:57 am
Published on:
30 Apr 2024 09:51 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
