आगरा

आगरा में कारोबारी के बेटे का अपहरण, पुलिस ने 24 घंटे में किया सकुशल बरामद

परिवार में दौड़ी खुशी की लहर, परिजनों ने आगरा पुलिस का किया धन्यवाद

2 min read
May 04, 2022
कारोबारी के बेटे ने पुलिस ने किया सकुशल बरामद

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। जनपद के थाना इरादतनगर क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक कारोबारी के बेटे का अपहरण हो गया। अपहरणकर्ता परिजनों पर फोन कर फिरोती की मांग की। कारोबारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया। बुधवार को पुलिस ने कारोबारी के बेटे को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं कारोबारी के बेटे का अपहरण करने वाले दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।

ये है मामला
थाना इरादतनगर क्षेत्र के गांव गढ़ी उद्व निवासी प्रसिद्ध कारोबारी अशोक लवानियां का 16 वर्षीय पुत्र रोहित 2 मई को अपने मित्र की ***** की शादी में आगरा गया था। वहां से लौटते समय दो लोगों ने रोहित कुछ सुंघाकर उसका अपहरण कर लिया। कुछ ही देर बाद अपहरणकर्ताओं ने परिजनों पर फोन कर रोहित का अपहरण होंने की जानकारी दी। साथ ही रोहित को सकुशल वापस करने के एवज में पंद्रह लाख रुपए की फिरोती मांगी। पुलिस से शिकायत करने पर रोहित को जान से मारने की धमकी दी। इससे परिजनों के होश उड़ गए।

कारोबारी ने पुलिस से की शिकायत
कारोबारी अशोक लवानियां ने इसकी शिकायत थाना इरादतनगर पुलिस से की। किशोर का अपहरण होंने की खबर मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। एस पी ग्रामीण पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए सर्विलांस टीम सहित चार टीमों का गठन किया। जिसके बाद से ही पुलिस रोहित की तलाश में जुट गई। पुलिस क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त में जुट गई।

मुखबीर ने दी अपहरणकर्ताओं की सूचना
बुधवार को मुखबीर ने पुलिस को सूचना दी कि अपहरणकर्ता राजस्थान के जिला धौलपुर के राजाखेड़ा के पास खेड़िया के पास पार्वती नदी के जंगलों में घूम रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम जंगल में पहुंच गई। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद पुलिस ने मौके से दो अपहरणकर्ताओं को पकड़ लिया। वहीं पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कारोबारी के बेटे रोहित को भी सकुशल बरामद कर लिया। इसकी जानकारी मिलते ही रोहित के घर में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने आगरा पुलिस को धन्यवाद बोला है।

ये बोले पुलिस अधिकारी
एस पी ग्रामीण पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने बताया है कि पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ अपना नाम थाना मलपुरा के गांव नगला कुठावली निवासी दशरथ पुत्र हजारीलाल व थाना सदर के गांव नैनाना जाट निवासी देवेन्द्र उर्फ भूपेन्द्र पुत्र महेन्द्र सिंह बताया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

ये रहे टीम में शामिल
अपहरणकर्ताओं को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक खेरागढ़ जितेन्द्र सिंह चन्देल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सर्वेश सिंह थाना इरादतनगर, उप निरीक्षक कौशल किशोर, भानू प्रताप सिंह, अतुल पाठक, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल योगेश कुमार, पवन कुमार, शुभम यादव आदि मौजूद रहे।

Published on:
04 May 2022 06:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर