scriptलोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा का बहिष्कार करेगा लोधी समाज, पदाधिकारी देंगे सामूहिक इस्तीफा, पार्टी में हड़कम्प, देखें वीडियो | Lodhi samaj will boycott BJP in loksabha election 2019 latest news | Patrika News
आगरा

लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा का बहिष्कार करेगा लोधी समाज, पदाधिकारी देंगे सामूहिक इस्तीफा, पार्टी में हड़कम्प, देखें वीडियो

-चिंतन बैठक में कहा गया- जो राजनीतिक पार्टी समाज को सम्मान देगी, लोधी समाज चुनाव में देगा उसका साथ
-भाजपा के एक पदाधिकारी पर पैसे लेकर पद बांटने का आरोप, उसके बहिष्कार का फैसला किया गया

आगराSep 30, 2018 / 07:40 pm

Bhanu Pratap

bablu lodhi

bablu lodhi

आगरा। अखिल भारतीय लोधी महासभा ने तय किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी का बहिष्कार किया जाएगा। लोधी समाज के सभी पदाधिकारी सामूहिक इस्तीफा देंगे। यह भी कहा गया कि जो राजनीतिक पार्टी सम्मान देगी, लोधी समाज चुनाव में उसी का साथ देगा। वक्ताओं ने कहा कि अगर हम चुनाव जीत नहीं सकते हैं तो क्या हुआ, भाजपा को हरा तो सकते हैं। जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों की प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से ये बातें कही हैं। पत्रिका ने सुबह ही अवगत करा दिया था कि लोधी समाज क्या करने जा रहा है।
यह भी पढ़ें

लोधी समाज के युवा नेता ने दिखाया भाजपा को आइना, भाजपाइयों को जरूर देखना चाहिए ये वीडियो

गांव-गांव में बनाएंगे भाजपा के खिलाफ माहौल

ये निर्णय लोधी समाज की चिंतन बैठक में लिए गए, जो हैवन्स गार्डन, ताजनगरी फेस-2 में हुई। इसमें लोधी समाज के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। बैठक में सर्वसम्मति से सभी राजनीतिक दलों द्वारा लोधी समाज की उपेक्षा किए जाने पर रोष व्यक्त किया। लोधी समाज के सभी प्रतिनिधियों ने ध्वनि मत से आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इसके लिए लोधी महासभा लोधी समाज के गाँव-गाँव में जाकर चौपाल लगाएगी कि इस बार भाजपा से समाज के अपमान का बदला भाजपा को वोट न देकर लेना है। सभी वक्ताओं ने भाजपा जिले के एक पदाधिकारी द्वारा पैसे लेकर पद बाँटने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही लोधी समाज के सामूहिक कार्यक्रमों से एसे व्यक्ति का सार्वजनिक बहिष्कार का निर्णय लिया गया। आगामी रणनीति के लिए अक्टूबर माह के अंत में सूरसदन में लोधी समाज का बड़ा कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया।
यह भी पढ़ें

लोधी समाज का भाजपा पर बड़ा आरोप, बंधुआ मजदूर समझती है, देखें वीडियो

lodhi samaj
चुनाव में अपमान का बदला लेंगे

बैठक को संबोधित करते हुए लोधी महासभा के ज़िलाअध्यक्ष गुलाब सिंह लोधी ने कहा कि लोधी समाज अपना शतप्रतिशत वोट भाजपा को देता है और भाजपा उसके बदले में लोधी समाज का अपमान करती है। भाजपा ने आगरा में लोधी समाज को ना कभी सांसद, ना विधायक का टिकट दिया। ना ही संगठन में कोई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी। लोधी समाज को सम्मान के नाम पर भाजपा ने सिर्फ़ ठगने का काम किया। लोधी समाज अब अपने सम्मान व स्वाभिमान से समझौता नही करेगा। लोधी समाज भाजपा का बंधुआ नहीं है। आगामी लोकसभा चुनाव में लोधी समाज पूर्ण रूप से भाजपा का बहिष्कार करके दिखा देगा।
यह भी पढ़ें

सड़क ठीक नहीं करा सकते, लोधी समाज का क्या भला करोगे, देखें वीडियो

anand lodhi
रथयात्रा से भाजपा के खिलाफ माहौल बनाएंगे

अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी ने कहा कि लोधी समाज का भाजपा निरंतर शोषण करती आ रही है। फ़तेहपुर सीकरी लोकसभा में लोधी बहुतायत में है।फिर भी भाजपा द्वारा लोधी समाज का निरंतर अपमान करती आ रही है। समाज अब अपने अपमान का बदला आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हरा कर लेगा। उन्होंने कहा कि लोधी समाज को अपने राजनीतिक हिस्सेदारी के प्रति जन-जागरूक करने के लिए कचौरा घाट बाह से लेकर फ़तेहपुर सीकरी तक रथ यात्रा निकाली जाएगी।रथ यात्रा सभी विधान सभाओं से होते हुए लोधी समाज के प्रत्येक गाँव में जाएगी।
यह भी पढ़ें

सांसद और विधायक बनना है तो लोधी समाज को करना होगा ये काम, देखें वीडियो

lodhi samaj
भाजपा ने समाज की चुप्पी को कमजोरी समझा

महासभा के राष्ट्रीय क़ोषाअध्यक्ष राकेश लोधी ने कहा कि भाजपा ने आज तक आगरा में लोधी समाज को आबादी के अनुरूप ना सत्ता ना संगठन में कभी भागीदारी दी। अपने अपमान पर लोधी समाज आज तक चुप रहा। इस चुप्पी को भाजपा ने समाज की कमज़ोरी समझा।अब लोधी समाज इस अपमान बदला भाजपा से आगामी लोकसभा चुनाव में लेगा।
यह भी पढ़ें

विवेक तिवारी हत्याकाण्ड: योगी के मंत्री ने यूपी पुलिस के बारे में कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप- देखें वीडियो

lodhi samaj
भाजपा में आज स्वार्थी लोग

अर्जुन सिंह लोधी क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा आज अपने मूल चिंतन से भटक गयी है। भाजपा में आज स्वार्थी लोग आ गये है।भाजपा में आज फ़्रंटल संगठनों के पदों को पैसे लेकर बेचने का काम वो ही व्यक्ति कर रहा है जिस पर सबका साथ सबका विकास की जिन्मेदारी शीर्ष नेतृत्व ने दी थी। इसके ख़िलाफ़ भी लोधी समाज पार्टी शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा कर अपने सम्मान व हक़ की बात रखेगा।
यह भी पढ़ें

Apple Company मैनेजर की मौत के बाद यूपी पुलिस के सिपाहियों के पक्ष में छिड़ गया बड़ा अभियान, उड़ जायेंगे योगी सरकार के होश…

देंगे इस्तीफा

ज़िला उपाध्यक्ष भाजपा प्रकाश राजपूत ने कहा कि समाज के सम्मान से समझौता किसी भी सूरत में नही किया जाएगा।अगर आवश्यकता हुई तो समाज के सम्मान में भाजपा में जिले से लेकर बूथ तक के पदाधिकारी सामूहिक इस्तीफ़ा देने से भी गुरेज़ नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें

विवेक तिवारी हत्यकांड के बाद सिपाहियों ने खाई ये कसम, पुलिस विभाग में हड़कम्प

भोलेपन का फायदा न उठाएं

पार्षद मोहन सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा लोधी समाज के भोलेपन का नाजायज़ फ़ायदा ना उठाए। समाज अपने सम्मान व स्वाभिमान से समझौता नही करेगा। आवश्यकता हुई तो समाज सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।
यह भी पढ़ें

SC ST Act सर्वसमाज का बड़ा ऐलान, सांसदों का होगा बहिष्कार, 2019 में हराने के लिए बटन दबाएगा सर्वसमाज

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम की अध्यक्षता तातश्री व सूरजभान लोधी ने की। संचालन भारतीय जनता पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष बबलू लोधी व अनेक सिंह वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। प्रमुख रूप से महाराज सिंह लोधी, मिश्रीलाल राजपूत, टुंडा राम लोधी, कुन्दन सिंह लोधी, निहाल सिंह भोले, सूरजभान नेता जी, अतर सिंह लोधी, छीतर सिंह लोधी एडवोकेट, डॉ लाल सिंह, डॉ. भरत सिंह, प्रेमपाल लोधी, पीतम सिंह लोधी, हमवीर सिंह लोधी, डॉ एच एल राजपूत, हरिकिशन लोधी, भूरी सिंह राजपूत, हरिओम लोधी, लटूरी प्रधान, राजेंद्र प्रधान, जनक सिंह ज़िला पंचायत सदस्य, महावीर प्रधान, पृथ्वीराज लोधी, महेश लोधी, नरेश राजपूत, जितेंद्र राजपूत, तेजवीर प्रधान, कल्याण सिंह लोधी, खरग सिंह प्रधान, डॉ. प्रेमपाल लोधी, उदयभान सिंह लोधी, बसंत लोधी, प्रेमनाथ लोधी, योगाचार्य इन्द्रजीत लोधी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Home / Agra / लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा का बहिष्कार करेगा लोधी समाज, पदाधिकारी देंगे सामूहिक इस्तीफा, पार्टी में हड़कम्प, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो