27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
लोधी समाज के युवा नेता ने दिखाया भाजपा को आइना, भाजपाइयों को जरूर देखना चाहिए ये वीडियो
Play video

लोधी समाज के युवा नेता ने दिखाया भाजपा को आइना, भाजपाइयों को जरूर देखना चाहिए ये वीडियो

भाजपा ने लोधी समाज का नुकसान किया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 30 Sep 2018, 5:27 PM IST

आगरा। अखिल भारतीय लोधी महासभा की चिंतन बैठक में हैवन्स गार्डन, ताजनगरी फेस-2 में चल रही है। इसमें लोकसभा चुनाव 2019 में लोधी समाज की भूमिका पर चर्चा की जा रही है। इसी बैठक में युवा नेता डॉ. सुनील राजपूत ने जो बातें कहीं, ले भारतीय जनता पार्टी को आइना दिखाने वाली हैं।

भाजपा ने लोधी समाज का नुकसान किया
उन्होंने कहा कि अलीगढ़, बदायूं, बरेली में लोधी मंत्री और जिलाध्यक्ष भी है। आगरा में कुछ भी नहीं है। भाजपा ने सर्वाधिक नुकसान अगर किसी समाज का किया है तो वह आगरा में लोधी समाज का किया है। 2019 में लोधी समाज को टिकट लेना है। कोई भी पार्टी टिकट दे, लोधी समाज के भाई को जिताएं। ऐसा न हो कि हम भाजपा के गुण गाते रहें और हमारा भाई हार जाए। 95 फीसदी लोधी समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट करते है, लेकिन जब पद और टिकट की बात आती है तो अन्य समाज को महत्व दिया जाता है।

भाजपा को हराने का काम करेंगे
उन्होंने कहा कि समाज एक प्रत्याशी का चयन करे। भाजपा से टिकट मांगे, जो कि हमारा अधिकार है। अगर भाजपा ने 2019 में लोधी समाज की अवहेलना की तो समाज जिताने का नहीं, हराने का काम करेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि बूथवार लोधी समाज के वोट की गणना करें। महिलाओं को सक्रिय करें। संचालन भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष बबलू लोधी और अनेक सिंह वर्मा कर रहे हैं। मंच पर बुजुर्ग नेता विराजमान हैं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश