27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SC ST Act सर्वसमाज का बड़ा ऐलान, सांसदों का होगा बहिष्कार, 2019 में हराने के लिए बटन दबाएगा सर्वसमाज

अब 2019 के चुनावों में सर्वसमाज का प्रत्येक सदस्य उन्हें हराने के लिए बटन दबाएगा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का चुनाव और सर्व समाज संघर्ष समिति का खुला अधिवेशन सम्पन्न, सांसदों के बहिष्कार और प्रदेश के सभी जिलों में सर्व समाज की इकाई गठित करने का प्रस्ताव पास
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 30 Sep 2018, 5:17 PM IST

sc st act

SC ST Act सर्वसमाज का पर बड़ा ऐलान, सांसदों का होगा बहिष्कार, 2019 में हराने के लिए बटन दबाएगा सर्वसमाज

आगरा। जिन सांसदों ने लोकसभा और राज्यसभा में बैठकर एससीएसटी एक्ट के पक्ष में बटन दबाया, अब 2019 के चुनावों में सर्वसमाज का प्रत्येक सदस्य उन्हें हराने के लिए बटन दबाएगा। इसके लिए 15 अक्टूबर से रणनीति तैयार करना प्रारम्भ हो जाएगा। जाति के आधार पर देश को बांटने में मदद करने वाले सांसदों से न तो उद्घाटन कराएं और न ही उनका निमंत्रण स्वीकार करें। सर्व समाज का हर सदस्य वोटों की राजनीति करने वाले सांसदों का बहिष्कार करें। देश में परिवर्तन धन्नासेठ नहीं आम जनता के आंदोलन से होता है। समाज को बांटने वाला नहीं बल्कि निष्पक्ष भाव से सर्वसमाज के हित और विकास की बात करने वाला ही देश पर राज करेगा। यह कहना था अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सर्व समाज संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. सुमन्त गुप्ता का। वे महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन व सर्व समाज संघर्ष समिति के खुला अधिवेशन में सभा को सम्बोधित कर रहे थे।

डॉ.सुमंत गुप्ता ने कहा कि हमने नोटबंदी और जीएसटी की मार को सहा। नोटबंदी में अधिकारियों और नेताओं के तो नोट बदल गए। लेकिन, व्यापारियों को 100 के बदले 80 रुपए मिले। जीएसटी से भ्रष्टाचार को चार गुना बढ़ा दिया है। सवाल किया कि छोटे व्यापारियों के ही यहां छापे क्यों पड़ते हैं। कभी अधिकारियों और नेताओं के छापे पड़ने नहीं दिखते। लखनऊ में विनय तिवारी की पुलिस द्वारा की गई हत्या से उत्तर प्रदेश की भ्रष्टाचार से युक्त पुलिस का चेहरा भी साफ हो गया है। मामले में लीपापोती करने वाले एसएसपी के खिलाफ धारा 120 बी के तहत मुकद्मा होना चाहिए। इस अवसर पर शहर के विभिन्न समाजित संगठनों से भाग लेकर सर्व समाज संघर्ष समिति के बैनर तले एससीएसटी एक्ट के खिलाफ लड़ाई लड़ने का आश्वान दिया। संचालन रवि प्रकाश अग्रवाल, विनय अग्रवाल व धन्यवाद ज्ञापन सुरेश चंद्र गर्ग ने दिया।

एससीएसटी एक्ट का अब यह स्वरूप
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि जब सुप्रीम कोर्ट में लोगों ने एससीएसटी एक्ट के विरोध में रिट डालने से स्प्ष्ट हुआ कि इसमें 70 फीसदी मुकदमे फर्जी होते हैं। 30 फीसदी मुकदमों में चार्टशीट दाखिल होती है। इस 30 फीसदी में से 25 फीसदी मामले वापस हो जाते हैं। यानि एससीएसटी एक्ट के तहत 95 फीसदी मामले फर्जी होते हैं। इसी आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने जांच के गिरफ्तारी और जिला न्यायालय स्तर पर ही अग्रिम जमानत का फैसला दिया। दुर्भाग्यवश 2 अप्रैल को सड़कों पर हुई गुंडई के कारण सरकार ने वोटों की खातिर एक्ट में बदलाव को रद्द करते हुए 18 ए व धारा 438 को भी शामिल कर दिया। जिसमें एक्ट के तहत तहरीर को ही एफआईआर माना जाएगा। छह महीने बाद जमानत की अर्जी व अग्रिम जमानत का अधिकार नहीं होगा। सर्व समाज संघर्ष समिति इसी काले कानून का विरोध कर रही है।

डॉ. सुमन्त सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त
एक बार फिर डॉ. सुमन्त गुप्ता को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का सर्वसम्मति के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। सभी सदस्यों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और बधाई दी। डॉ. सुमन्त गुप्ता ने भी सदस्यों को उन पर भरोसा रखते हुए अध्यक्ष नियुक्त होने पर सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रांतीय पदाधिकारियों का भी घोषणा की गई।

उरई से प्रारम्भ होगा न्याय रथ
दो दिसम्बर को उरई से न्याय रथ प्रारम्भ होगा। जो कानपुर, औरैया, इटावा, मैनपुरी सहित गांव देहात होता हुआ आगरा-मथुरा के रास्ते 13 जनवरी को दिल्ली पहुंचेगा। न्याय रथ के जरिए लोगों को देश के काले कानून के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसकी तैयारियां 15 अक्टूबर से प्रारम्भ कर दी जाएगी।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर सुधीर गुप्ता, संजीव वार्ष्णेय, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, दिनेश बंसल कातिब, मनोज गुप्ता, नरेश माहेश्वरी, अजय गुप्ता, कविता रस्तौगी, पंकज गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता, निर्भय, छीतरमल अग्रवाल, अश्वनी गुप्ता, डॉ. राकेश गुप्ता, हरिओम गुप्ता, विनय अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, मुरारीलाल गोयल, संजय अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, कुलदीप गर्ग, सुमन गोयल, केएम सिंघल, राकेश गुप्ता, प्रवीन अग्रवाल, कृष्ण कुमार गोयल, शैलू अग्रवाल, रीतेश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, पुष्पेन्द्र गोयल।

सर्वसमाज संघर्ष समिति से ये रहे मौजूद
पूर्व विधायक अमर परमार, जितेन्द्र सिकरवार, पवन समाधिया, देवेश शुक्ला, पूर्व पाषर्द राजपाल यादव, अतुल सिरोही, अजय तिवारी, सौरभ शर्मा, सतविन्दर चावला, जोगेन्द्र सिंह परमार, केके गौतम, अगम गौतम, राजगौतम, चेतन कुशवाह, विलीप वर्मा, गजेन्द्र शर्मा, सुरेश चंद्र शर्मा, अरविन्द पचौरी, सोनू पंडित, मनोज शर्मा, विमल तिवारी, राघवेन्द्र शर्मा, रॉमी पंडित, देवेश भारद्वाज, अवन गौतम, शिवम तिवारी, वंश ठाकुर, शरद द्विवेदी, मनोज शर्मा।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग