scriptआगरा में 11 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद करेंगे 18 लाख मतदाता, पोलिंग पार्टियां रवाना | Lok Sabha Elections 2024 Polling parties left form Agra today voting on 7th May | Patrika News
आगरा

आगरा में 11 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद करेंगे 18 लाख मतदाता, पोलिंग पार्टियां रवाना

Lok Sabha Elections 2024: यूपी में तीसरे चरण की 10 लोकसभा सीटों पर 7 मई को मतदान होगा। मंगलवार को 100 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा।

आगराMay 06, 2024 / 06:33 pm

Anand Shukla

Lok Sabha Elections 2024 Polling parties left form Agra today voting on 7th May
Lok Sabha Elections 2024: आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान होना है। सोमवार को आगरा लोकसभा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। आगरा की पोलिंग पार्टियां गल्ला मंडी फिरोजाबाद रोड और फतेहपुर सीकरी की मंडी समिति खेरागढ़ से रवानगी हुई। दोनों जगहों पर बने स्ट्रांग रूम में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वेरिफाइड पेपर आडिट ट्रेल (वीवीपैट) जमा होंगी।
आगरा लोकसभा क्षेत्र में 11 और फतेहपुर सीकरी में 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। आगरा लोकसभा क्षेत्र में 1760 बूथ और सीकरी में 1935 बूथ हैं। गल्ला मंडी फिरोजाबाद रोड और मंडी समिति खेरागढ़ में अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह सात बजे पहुंचना होगा। सुबह आठ बजे से कर्मचारियों की सूची की जांच होगी और फिर डीकोडिंग शुरू होगी।
यह भी पढ़ें

तीसरे चरण का आज थम गया चुनाव प्रचार, 7 मई को 10 सीटों पर वोटिंग, 100 प्रत्याशियों की दांव पर लगी प्रतिष्ठा

चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं 150 अधिकारी

मंगलवार शाम 6 बजे के बाद 18 टेबलों पर ईवीएम और वीवीपैट को जमा किया जाएगा। इसके लिए 150 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ईवीएम और वीवीपैट का कार्य देर रात तक चलेगा। कड़ी सुरक्षा में ईवीएम रखी जाएंगी। गल्ला मंडी फिरोजाबाद रोड में आगरा उत्तर, दक्षिण, एत्मादपुर, कैंट विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। मंडी समिति खेरागढ़ में आगरा ग्रामीण, खेरागढ़, बाह, फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्रों के बनाए गए हैं। नौ विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम का घेरा त्रिस्तरीय होगा। पहले घेरे में अर्द्धसैनिक बल, दूसरे में पीएसी और तीसरे में पुलिस होगी। दोनों ही जगहों पर 35-35 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।

डीएम ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले तैयारियों का लिया जायजा

डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नवीन गल्ला मंडी, फिरोजाबाद रोड आगरा पहुंचकर वहां पर विधानसभा वार मतदान कार्मिकों को दिए जाने वाली सामग्री एवं प्रपत्रों आदि का गहनता से निरीक्षण किया और बेरीकेडिंग, पेयजल, पार्किंग व्यवस्था, पोलिंग पार्टी रखना स्थल आदि का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

वाहन को मतदान केंद्र से 200 मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा

पुलिस प्रशासन ने 7 मई को निष्पक्ष मतदान कराने की तैयारी पूरी कर ली है। मतदान कर्मियों को अपने साथ ड्यूटी कार्ड रखना अनिवार्य किया गया है। मतदान केंद्र में कोई भी मोबाइल नहीं ले जा सकेगा। वाहनों को भी 200 मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा। 424 क्रिटिकल बूथों पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल तैनात रहेंगे। पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड ने अर्धसैनिक बल, पुलिस, होमगार्ड और पीएसी के अधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशानिर्देश से अवगत कराया।
आगरा कमिश्नरेट को 59 जोन और 365 सेक्टरों में बांटा गया है। 44 थानों में 133 क्लस्टर मोबाइल रहेंगी। इसके अलावा अर्धसैनिक बल और पुलिस की 1-1 क्यूआरटी हर थाना क्षेत्र में रहेंगी। ईवीएम के साथ फोर्स रहेगा। मोबाइल की चेकिंग गेट पर ही की जाएगी, जो लोग वाहन से आएंगे, उन्हें मतदान केंद्र से 200 मीटर पहले रोक दिया जाएगा।

Hindi News/ Agra / आगरा में 11 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद करेंगे 18 लाख मतदाता, पोलिंग पार्टियां रवाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो