scriptमासूम को दी इतनी दर्दनाक मौत, देखने वाले भी कांप गए | Six year old boy brutally murdered in agra | Patrika News
आगरा

मासूम को दी इतनी दर्दनाक मौत, देखने वाले भी कांप गए

मासूम की किसके साथ क्या दुश्मनी थी, समझ नहीं आ रहा है। पुलिस के सामने भी ये बड़ा सवाल है

आगराNov 18, 2017 / 08:43 am

धीरेंद्र यादव

Brutally murder

Brutally murder

आगरा। मासूम की किसके साथ क्या दुश्मनी थी, समझ नहीं आ रहा है। पुलिस के सामने भी ये बड़ा सवाल है। घटना उस वक्त की है, जब छह वर्षीय मासूम घर में अकेला था। उसकी मां बाजार गई हुई थी। जब वह लौटकर आई, तो बेटे को खून से लथपद देख उसके होश उड़ गए। वह उससे लिपटकर जोर जोर से चीखने लगी। मौके पर आस पास के लोग आ गए। बच्चे की सांसें थम चुकी थीं।
यहां का है मामला
थाना एत्माद्दौला में छह साल के बालक की हत्या कर दी। हत्यारों ने घर में घुसकर उसे बेहरमी से मारा। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बालक घर पर अकेला था। बताया गया है कि आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में रहने वाले अमर गौतम का छह वर्षीय बेटा कृश गौतम घर पर अकेला था। उसकी मां बाजार जाने की कहकर गई थी। लौटकर आई तो घर का दृश्य देखकर बदहवास हो गई। मां की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े-दौड़े आए। उन्होंने देखा कि घर में कृश की लाश पड़ी हुई थी और चारों ओर खून ही खून बिखरा था।
ये भी पढ़ें –

महिला रिश्तेदार के साथ जा रहा था, रास्ते मेें हुआ कुछ ऐसा जिसके बाद मच गई चीख पुकार
https://www.patrika.com/firozabad-news/young-man-death-in-road-accident-2008590/

बेरहमी से की गई हत्या
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। देखने पर लग रहा था कि बालक की धारदार चीज से गला रेतकर हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं पुलिस के सामने बड़ा सवाल ये है कि छह वर्षीय मासूम से किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है। वहीं इस मामले में परिजन भी पुलिस को कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Home / Agra / मासूम को दी इतनी दर्दनाक मौत, देखने वाले भी कांप गए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो