scriptचोर ने किया IPL क्रिकेटर के घर ‘खेल’, सुबह सोकर उठा तो उड़ गए होश | Thief steals smart watch and mobile from ipl cricketer house in agra | Patrika News
आगरा

चोर ने किया IPL क्रिकेटर के घर ‘खेल’, सुबह सोकर उठा तो उड़ गए होश

जिले के कमलानगर थाना इलाके के बल्केश्वर में आईपीएल क्रिकेटर तजेंद्र सिंह ढिल्लन का घर है।

आगराAug 07, 2021 / 05:55 pm

Nitish Pandey

tajinder.jpg
आगरा. उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के आगरा(Agra) जिले में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार चोरों ने आईपीएल क्रिकेटर(IPL Cricketer ) तजेंद्र सिंह ढिल्लन के घर को निशाना बनाया है। चोर ने दिनदहाड़े घर में घुसकर स्मार्ट घड़ी, दो मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया। हालांकि चोरी की तस्वीर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें

खुद को हिंदू बता प्रेम जाल में फंसाया, गैंगरेप के बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह

जिले के कमलानगर थाना इलाके के बल्केश्वर में आईपीएल क्रिकेटर तजेंद्र सिंह ढिल्लन का घर है। शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे एक युवक उनके घर में घुसा। चोर ने कमरे से स्मार्ट घड़ी, दो मोबाइल और पर्स चोरी कर लिया। सामान की कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई गई है। तजेंद्र ने पुलिस को बताया कि घटना के उनकी मां गुरद्वारे गईं थीं।
दूसरे कमरे में सो रहे थे क्रिकेटर और उनके पिता

जानकारी के मुताबिक तजेंद्र और उनके पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह जब नींद खुली तो देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। कमरे से तजेंद्र की स्मार्ट घड़ी, मोबाइल फोन और पर्स गायब था। तजेंद्र ने तुरंत घर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखी तो चोरी का पता चला।
जांच में जुटी पुलिस

घटना के तुरंत बाद क्रिकेटर तजेंद्र सिंह अपने पिता के साथ कमला नगर थाने पहुंचे और पुलिस में लिखित शिकायत की। जानकारी के मुताबिक अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की धरपकड़ में जुट गई है।
आईपीएल खेल चुके हैं तजेंद्र

ऑलराउंडर तजेंद्र सिंह ढिल्लन रणजी में खेल चुके हैं। फिलहाल वह राजस्थान की ओर से क्रिकेट खेलते हैं। 2018 में मुंबई इंडियंस में खेल चुके हैं इसके अलावा 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा रह चुके हैं। तजेंद्र ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो