scriptउत्तराखंड की राज्यपाल बनते ही बेबीरानी मौर्य ने बदली फ्रोफाइल पिक्चर और फिर.. | Uttarakhand governor baby rani maurya changes Facebook profile picture | Patrika News
आगरा

उत्तराखंड की राज्यपाल बनते ही बेबीरानी मौर्य ने बदली फ्रोफाइल पिक्चर और फिर..

फेसबुकिए हो गए सक्रिय, धड़ाधड़ शेयर करने में लगे

आगराAug 22, 2018 / 12:33 pm

Bhanu Pratap

baby rani maurya

baby rani maurya

आगरा। आगरा की पूर्व महापौर और राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य बेबीरीनी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल बन गई हैं। बेबीरानी मौर्य ने फेसबुक पर चार घंटे पहले अपना प्रोफाइल फोटो बदला है। इसके साथ ही फेसबुकिए सक्रिय हो गए हैं। कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। चार घंटे के अंदर ही यह फोटो 36 लोगों ने शेयर किया है। 578 लोगों ने कमेंट किए हैं। एक हजार से अधिक लाइक हैं। हर कोई बधाई दे रहा है और यह जताने का प्रयास कर रहा है कि सबसे अधिक नजदीकी वही है। कमेंट करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें

बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड की राज्यपाल क्यों बनाया गया? पढ़िए अंदर की बात

baby rani maurya
पहले क्या स्थिति थी
अब जरा नजर डालते हैं दो जुलाई, 2018 को पोस्ट पर। इसपर 12 कमेंट और 100 लाइक हैं। दो जुलाई की ही एक अन्य पोस्ट पर 27 कमेंट हैं। 30 जून को डाली गई पोस्ट पर सिर्फ आठ कमेंट हैं। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि राज्यपाल बनने के बाद लोगों की भीड़ बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें

उत्तराखंड की राज्यपाल बनाए जाने के बाद मायावती के सपनों पर भाजपा ने ऐसे किया प्रहार

बधाई देने घर पहुंचे लोग

बता दें कि 21 अगस्त की शाम को बेबीरानी मौर्य को उत्तराखंड की राज्यपाल बनाए जाने का आदेश जारी हुआ था। उस समय वे अपने पति पूर्व बैंक अधिकारी प्रदीप मौर्य के साथ अमेरिका में थीं। उन्होंने फोन पर अपनी सास को आगरा में शुभ समाचार दिया। उनके घर पर लोग पहुंचे बधाई देने। वहां जाकर पता चला कि बेबीरानी मौर्य अमेरिका में हैं। फिर भी कुछ लोगों ने जश्न मनाया। मिठाई भी बांटी।
यह भी पढ़ें

Big Breaking: भाजपा की साधारण कार्यकर्ता बनीं उत्तराखंड की राज्यपाल, जानिए इनके बारे में

किसी को नहीं लगी भनक

बेबीरानी मौर्य को राज्यपाल बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता खुश हैं तो अधिकांश के सीने पर मानो सांप लोट गया है। सब एकदूसरे से पूछ रहे हैं कि यह कैसे हो गया? सबको ताज्जुब इस बात पर है बेबीरानी मौर्य को राज्यपाल बनाए जाने की आगरा में किसी नेता को भनक तक नहीं लगी।

Home / Agra / उत्तराखंड की राज्यपाल बनते ही बेबीरानी मौर्य ने बदली फ्रोफाइल पिक्चर और फिर..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो