3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज हिंसा: विश्व हिन्दू परिषद ने किया बड़ा ऐलान, आज निकलेगी तिरंगा यात्रा

चंदन गुप्ता की शहादत को व्यर्थ नहीं होने दिया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 31 Jan 2018, 9:46 AM IST

kasganj Violence

kasganj Violence

आगरा। कासगंज में 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा पर हुए हमले के बाद विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आज तिरंगा यात्रा निकाले जाने का ऐलान किया है। वीएचपी नेता राजेन्द्र गर्ग ने बताया कि कासगंज हिंसा में शहीद हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चंदन गुप्ता को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे ब्रज प्रांत में तिरंगा यात्रा निकालनी जाएगी। विश्व हिंदू परिषद के इस निर्णय से प्रशासन की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।

ये भी पढ़ें -

कासगंज हिंसा: चंदन गुप्ता के परिवार ने 20 लाख का चेक लेने से किया इंकार, रखी ये शर्त

यहां निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
विश्व हिंदू परिषद के नेता राजेन्द्र गर्ग ने बताया कि आगरा , मथुरा, फिरोजाबाद सहित पूरे ब्रज प्रांत में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदूवादी संगठन तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। आगरा में यह तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक से शुरू होगी, जिसमें हजारों की संख्या में हिंदूवादी संगठन के लोग हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय का नारा लगाते हुए एमजी रोड़ पर कलक्ट्रेट की ओर कूच करेंगे। इस दौरान एम जी रोड पर एक साइड ही वाहन चल पाएंगे ।

ये भी पढ़ें -

कासगंज हिंसा के शिकार चंदन के पिता ने कहा यहां मिनी पाकिस्तान

अनुमति लेने की नहीं जरूरत
राजेन्द्र गर्ग ने बताया कि आगरा के अलावा विश्व हिंदू परिषद ने कासगंज, एटा , पीलीभीत, मैनपुरी, बरेली में भी तिरंगा यात्रा निकालने का संकल्प लिया है। साथ ही विश्व हिंदू परिषद ने यह भी ऐलान कर दिया है कि भारत में रहकर तिरंगे यात्रा निकालने के लिए प्रशासन से अनुमति लेने का कोई औचित्य नहीं बनता है। विश्व हिंदू परिषद बिना अनुमति के तिरंगा यात्रा निकालने जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद के राजेन्द्र गर्ग का कहना है तिरंगा यात्रा को लेकर शहीद होने वाले चंदन गुप्ता की शहादत को व्यर्थ नहीं होने दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -

कासगंज हिंसा: दहशत का है ये नजारा, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश