scriptनोट बदलने के लिए महिलाओं में चले लात घूंसे, देखें वीडियो  | Women Fight in bank for Exchange rs 500 and 1000 note | Patrika News
आगरा

नोट बदलने के लिए महिलाओं में चले लात घूंसे, देखें वीडियो 

बैंक में मौजूद पुलिसकर्मियों के यह देखकर पसीने छूट गए।

आगराNov 16, 2016 / 12:10 pm

धीरेंद्र यादव

Women Fight in bank

Women Fight in bank

आगरा। भारतीय स्टेट बैंक की छीपीटोला स्थित मुख्य शाखा में बुधवार सुबह नोट बदलने के लिए आई महिलाओं में विवाद हो गया। देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक आ गई। दो महिलाओं के बीच जमकर लात घूंसे चले। बैंक में मौजूद पुलिसकर्मियों के यह देखकर पसीने छूट गए। बड़ी मुश्किल से पुलिसकर्मियों द्वारा मामला शांत किया गया। 

देखें वीडियो



यह थी घटना
बताया गया है कि छीपीटोला स्थित एसबीआई की मुख्य ब्रांच में नोट बदलवाने के लिए महिलाओं की लंबी लाइन लगी हुई थी। इसी बीच एक महिला लाइन तोड़कर आगे पहुंच गई। दूसरी महिला ने इसका विरोध किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। दोनों महिलाएं आमने सामने आ गईं। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। एक दूसरे के बाल पकड़कर महिलाएं मैदान में कूद पड़ी, इससे बैंक में अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत कराया। 


बैंक में नहीं थी महिला पुलिसकर्मी 
छीपीटोला स्थित एसबीआई की मुख्य ब्रांच में नोट बदलवाने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। पुरुषों के साथ ही महिलाओं की भी अच्छी खासी संख्या में भीड़ है। इतनी भीड़ को नियंत्रण करने के लिए बैंक में एक भी महिला पुलिसकर्मी नहीं थी, जिसके कारण यह विवाद बढ़ गया।



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो