scriptताज महल के आसपास फैलाई गंदगी तो भरना पड़ेगा यूजर चार्ज | you have to pay fee if you litter in 2 km area of taj mahal | Patrika News
आगरा

ताज महल के आसपास फैलाई गंदगी तो भरना पड़ेगा यूजर चार्ज

अब मोहब्बत की इमारत के आसपास गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की कवायद शुरू कर दी गई है। आगरा नगर निगम के नए आदेश के मुताबिक, अब ताजमहल के दो किलोमीटर के दायरे में गंदगी फैलाने वालों से नगर निगम यूजर चार्ज की वसूली करेगा। बता दें कि अभी तक ताज के दो किलोमीटर के दायरे में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था निशुल्क थी।

आगराDec 08, 2021 / 10:38 am

lokesh verma

आगरा. दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल के आसपास फैली गंदगी से आगरा ही नहीं, बल्कि देश की छवि खराब होती है। लेकिन, अब मोहब्बत की इमारत के आसपास गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की कवायद शुरू कर दी गई है। आगरा नगर निगम के नए आदेश के मुताबिक, अब ताजमहल के दो किलोमीटर के दायरे में गंदगी फैलाने वालों से नगर निगम यूजर चार्ज की वसूली करेगा। बता दें कि अभी तक ताज के दो किलोमीटर के दायरे में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था निशुल्क थी। नए आदेश के अनुसार, जनवरी से लोगों को शुल्क भरना होगा। इसके लिए नगर निगम ने सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी प्राइवेट कंपनी लायन सर्विसेज को सौंप दी है, जो ताज के आसपास सफाई करेगी।
नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुण्डेय का कहना है कि जनवरी 2022 से ताज महल के आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहा है। दिसंबर में ही यूजर चार्ज भी तय कर लिया जाएगा। व्यवस्थाओं के अनुसार ही यूजर चार्ज तय होंगे। ताज महल के दो किलोमीटर के क्षेत्र की सफाई व्यवस्था लायन सर्विसेज को सौंपी गई है। ये कंपनी ताजगंज, पूर्वी गेट रोड, पुरानी मंडी और चारों कटरों की सफाई व्यवस्था देखेगी। कंपनी डोर टू डोर कचरा उठाने के साथ नालियों और गलियों सफाई करेगी।
यह भी पढ़ें- नफरत भरे ट्वीट को लेकर भड़के जितेंद्र नारायण सिंह ने दिया कुछ ऐसा जवाब

एक्शन प्लान पेश करने के बाद शुरू हुआ अभियान

उन्होंने ने बताया कि नगर निगम की कार्यकारिणी में एक्शन प्लान प्रस्तुत करने के बाद शहर के 27 वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारी नामित किया गया है, जो सात वार्डों के नोडल अधिकारियों की मॉनिटरिंग करेगा। उन्होंने बताया कि अप्रैल से अभी तक ताज के दो किलोमीटर के दायरे में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन निशुल्क किया जा रहा था।
हर रोज देनी होगी रिपोर्ट

नगर आयुक्त ने बताया कि विशेष सफाई अभियान के तहत सभी वार्डों में नालियों की सफाई, गलियों और सड़कों की सफाई के साथ एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव और हर रोज शाम के समय वार्डो में फॉगिंग की जाएगी। इसके अलावा सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई का काम भी किया जाएगा। नामित अधिकारी और नोडल अधिकारी रोजाना इसकी रिपोर्ट अपर नगरायुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव को सौंपेंगे।

Home / Agra / ताज महल के आसपास फैलाई गंदगी तो भरना पड़ेगा यूजर चार्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो