1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नफरत भरे ट्वीट को लेकर भड़के जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी, बोले- प्राण चले जाएं, लेकिन हिंसा के खिलाफ जारी रहेगी जंग

गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर में वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी पूरे हिंदू रीति रिवाज से सनातन धर्म अपना कर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर Jitendra Narayan Singh Tyagi का नाम जमकर ट्रेंड हो रहा है। सनातनी लोग उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ लोग नफरत भरे ट्वीट भी कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Dec 2021, 9:54 AM IST

jitendra-narayan-singh-tyagi-furious-over-hate-tweets.jpg

गाजियाबाद. जिले के डासना स्थित देवी मंदिर में वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी पूरे हिंदू रीति रिवाज से सनातन धर्म अपना लिया है। उनका नाम जितेंद्र नारायण सिंह रखा गया और उनका गोत्र भी वत्स बताया गया है। जितेंद्र नारायण सिंह इन दिनों पूरी तरह से सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर जितेंद्र नारायण सिंह का नाम जमकर ट्रेंड हो रहा है। उनके धर्म परिवर्तन को लेकर तमाम लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक तरफ भारत से लेकर विदेशों तक के सनातनी लोग उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और सनातन धर्म में शामिल होने की बधाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोग नफरत भरे ट्वीट भी कर रहे हैं। ट्विटर पर खासतौर से जितेंद्र नारायण सिंह का नाम ट्रेंड कर रहा है।

सोशल मीडिया पर जितेंद्र नारायण सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और जिस तरह से उन्हें सनातन धर्म के लोगों से प्यार मिल रहा है। वह अपने आप को बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन पर सवाल खड़े कर रहे हैं और नफरत भरे ट्वीट भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों से कहना चाहते हैं कि यतींद्र सिंह आनंद गिरी और उनका सिर काटे जाने का फतवा जारी किया गया था। तो इस धर्म को शांति का मजहब कैसे कहा जा सकता है? इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि यदि उन्हें कोई मुस्लिम कहता है। तो उन्हें बेहद शर्म आती है। अब उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि भले ही उनके प्राण चले जाएं, लेकिन वह राष्ट्र विरोधी मजहब के नाम पर हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ लगातार जंग जारी रखेंगे... वंदे मातरम।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं अदिति सिंह व पुरुष प्रधान की बातचीत का ऑडियो वायरल, जानें क्या है मामला

देवी की आराधना में लीन हुए जितेंद्र नारायण सिंह

उन्होंने कहा कि अब वह लगातार हिंदुत्व के लिए कार्य करेंगे। बता दें कि जितेंद्र नारायण सिंह इन दिनों डासना देवी मंदिर में पूरे हिंदू रीति रिवाज से ही मां भगवती की आराधना में लीन हैं। विधि विधान से वही पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री ने बांधा रक्षासूत्र

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री डॉ. उदिता त्यागी ने भी जितेंद्र नारायण सिंह का तिलक कर भव्य स्वागत किया है। उन्होंने बकायदा जितेंद्र नारायण सिंह की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें बड़ा भाई कहा है। उन्होंने कहा कि आज से मेरे बड़े भाई के रूप में जितेंद्र नारायण सिंह देखे जाएंगे। इसके साथ ही जितेंद्र नारायण सिंह को अब अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ का सदस्य भी बना दिया गया है।

यह भी पढ़ें- श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण से पहले निकलेगी शिव बारात, आकर्षण का केंद्र होगी श्रीकृष्ण-राधा की झांकी