16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2047 का रोडमैप तैयार करने वाला गुजरात देश का पहला राज्य: मुख्यमंत्री पटेल

-जीसीसीआइ के तीन दिवसीय ट्रेड एक्सपो का किया शुभारंभ

2 min read
Google source verification
GCCI

गांधीनगर में जीसीसीआइ के वार्षिक ट्रेड एक्सपो गेट के उद्घाटन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का स्वागत करते जीसीसीआइ के अध्यक्ष संदीप इंजीनियर। साथ हैं अन्य पदाधिकारी। 

Ahmedabad. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात ट्रेड एंड ट्रेडिशन, कॉमर्स एंड कल्चर तथा इंडस्ट्री एंड एंटरप्रेन्योरशिप के समन्वय से डेवलपमेंट का रोल मॉडल बना है। गुजरात चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (जीसीसीआइ) के गांधीनगर में गुरुवार से आरंभ हुए द्वितीय वार्षिक ट्रेड एक्सपो -गुजरात एडवांस्ड टेक्नोलॉजी एंड इकोनॉमी एक्सपो (जीएटीई)-का उद्घाटन करते हुए उन्होंने यह बात कही।

सीएम के मुताबिक देश की जीडीपी में गुजरात 8.3 प्रतिशत, इंडस्ट्रियल आउटपुट में 18 प्रतिशत तथा एक्सपोर्ट में 31 प्रतिशत योगदान देता है। विकसित भारत के निर्माण की संकल्प सिद्धि के लिए अर्निंग वेल-लिविंग वेल के मंत्र के साथ विकसित गुजरात-2047 रोडमैप तैयार करने वाला गुजरात देश का पहला राज्य है।मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात विजन-ग्लोबल एम्बिशन थीम के साथ हो रहा यह एक्सपो एमएसएमई तथा युवा उद्यमियों के लिए लोकल से ग्लोबल का प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई वाइब्रेंट समिट की सफलता से गुजरात ग्लोबल गेटवे टू द फ्यूचर बना है। पॉलिसी ड्रिवन स्टेट के रूप में गुजरात की जो ख्याति है, उसमें पॉलिसी मेकिंग के लिए ग्राउंड रिपोर्ट तथा फीडबैक देने का महत्वपूर्ण कार्य चैम्बर ऑफ कॉमर्स करता है। वाइब्रेंट समिट के आयोजन से लेकर एग्जीक्यूशन में भी जीसीसीआइ राज्य सरकार के साथ रहा है।

इमर्जिंग सेक्टर में लीड ले रहा गुजरात

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों को आत्मनिर्भर बनाकर मेक इन इंडिया मेड फॉर द वर्ल्ड का प्रधानमंत्री ने जो ध्येय रखा है, उसे गुजरात ग्रीन ग्रोथ, रिन्यूएबल एनर्जी, ईवी मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर जैसे इमर्जिंग सेक्टर्स में लीड लेकर साकार करने के लिए आगे बढ़ रहा है।

16 से अधिक सेक्टर के स्टॉल

गांधीनगर एग्जीबिशन सेंटर में 18000 वर्ग मीटर क्षेत्र में 16 से अधिक विभिन्न सेक्टर के स्टॉल लगे हैं। 18 अप्रेल तक चलने वाले इस वार्षिक ट्रेड एक्सपो में ऑटोमोबाइल, रिन्यूएबल एनर्जी, आइटी, फार्मास्युटिकल्स, टेक्सटाइल्स तथा एआइ एवं साइबर सिक्युरिटी पर विशेष ध्यान दिया गया है।

610 एग्जीबिटर ने लगाया स्टॉल

जीसीसीआइ अध्यक्ष संदीप इंजीनियर ने कहा कि यह कार्यक्रम गुजरात के औद्योगिक विकास तथा ‘विकसित गुजरात से विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रदर्शनी में लगभग 610 एग्जीबिटर्स ने पंजीकरण किया है। 30 हजार से अधिक आगंतुकों ने पंजीकरण कराया है, यह संख्या 50 हजार तक पहुंचने की संभावना है। इस कार्यक्रम में गांधीनगर की महापौर मीराबेन पटेल, विधायक रीटाबेन पटेल, क्रेडाई नेशनल के अध्यक्ष शेखर पटेल, जीसीसीआइ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गांधी, एडीसी बैंक के अध्यक्ष अजय पटेल, जीसीसीआइ के सचिव सुधांशु मेहता जैसे अग्रणी सहित बड़ी संख्या में उद्योग जगत से जुड़े उद्यमी उपस्थित रहे।