4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्वत लेते स्टेंप वेंडर को पकड़ा, क्लर्क पर मामला दर्ज

एसीबी ने लूनावाडा बस स्टैंड पर की कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Nagendra Singh

•

Updated: 18 Apr 2018, 10:57 PM IST

acb

अहमदाबाद. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बुधवार को लूनावाडा एसटी बस स्टैंड से महिसागरजिले की खानपुर तहसीलदार कार्यालय के स्टेंप वेंडर चंद्रकांत दवे (२८) को छह हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। इस मामले में खानपुर तहसीलदार कार्यालय में जमानत टेबल के क्लर्क के.के.पटेल के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया है।
एसीबी के अनुसार पीडित व्यक्ति के भाई ने एसीबी में शिकायत दी कि उसके भाई को पकड़ा गया है। जमानत के लिए महिसागर जिले की खानपुर तहसीलदार कार्यालय के जामीन (जमानती) टेबल के क्लर्क के.के.पटेल की ओर से जमानत के लिए जरूरी गारंटर के दस्तावेज तत्काल बनाकर देने के एवज में छह हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। रिश्वत की राशि कार्यालय में स्टेंप बेचने वाले वेंडर चंद्रकांत दवे (२८) को लूनावाडा एसटी बस स्टैंड से छह हजार की रिश्वत लेते धर दबोचा। एसीबी लूनावाडा पीआई एच.बी.गामेती एवं उनकी टीम ने सहायक निदेशक पी.आर.गेलोट के सुपरविजन में यह कार्यवाही की। इस मामले में क्लर्क के.के.पटेल के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया है।

पांच हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार
अहमदाबाद. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अरवल्ली जिले के साठमबा पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल मोहबत सिंह पांडोर को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते बुधवार को पकड़ा है।
एसीबी के टोलफ्री नंबर पर मिली शिकायत मिली कि उसके विरुद्ध साठमबा थाने में मामला दर्ज है। जिसमें उसकी गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके बाद उसके विरुद्ध चेप्टर केस नहीं करने के एवज में हेड कांस्टेबल मोहबत सिंह पांडोर पांच हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर अरवल्ली एसीबी थाने के पीआई आर.एन.पटेल व उनकी टीम ने गांधीनगर के सहायक निदेशक जयदीप सिंह जाडेजा के सुपरविजन में कार्यवाही करते हुए हेड कांस्टेबल को रुपए लेते पकड़ लिया।

शिकायत मिलने पर अरवल्ली एसीबी थाने के पीआई आर.एन.पटेल व उनकी टीम ने गांधीनगर के सहायक निदेशक जयदीप सिंह जाडेजा के सुपरविजन में कार्यवाही करते हुए हेड कांस्टेबल को रुपए लेते पकड़ लिया।