scriptGujarat Hindi News : भाजपा नेता के घर से लूट करने के आरोप में तीन गिरफ्तार | Ahmedabad News | Patrika News
अहमदाबाद

Gujarat Hindi News : भाजपा नेता के घर से लूट करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

फरार कई आरोपियों की अभी पुलिस कर रही तलाश

अहमदाबादOct 21, 2021 / 10:28 pm

Binod Pandey

Gujarat Hindi News : भाजपा नेता के घर से लूट करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Gujarat Hindi News : भाजपा नेता के घर से लूट करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

दाहोद. जिले की देवगढ़ बारिया तहसील के पंचेला गांव में रहने वाले पीपलोद स्थित एक होटल संचालक और भाजपा नेता के घर से हुई 1& लाख की लूट के मामले का स्थानीय अपराध शाखा ने पर्दाफाश किया है।
इस मामले में खजूरिया गिरोह के मुख्य सरगना सहित & आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व इस गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी भी कई आरोपी फरार हैं।

भाजपा नेता और देवगढ़ बारिया एपीएमसी के चेयरमैन भरत भरवाड के पीपलोद स्थित घर पर कुछ दिनों पूर्व 7 लोग लोहे की रॉड और लाठी-डंडे लेकर घुस गए। भरवाड के घर घरवालों को धमकाकर आरोपियों ने सोना चांदी और नकदी लूट ली थी। इससे पूर्व गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने रुपए बरामद किए हैं। भरवाड ने रिपोर्ट में कहा कि आरोपी आदिवासी और टूटी फूटी हिंदी में बात कर रहे थे। इससे पुलिस ने अनुमान लगा लिया था कि यह खजूरिया गिरोह के सदस्यों हो सकते हैं। पुलिस के साथ-साथ एलसीबी भी मामले की जांच कर रही थी।

इस गिरोह के कुछ सदस्य देवगढ़ बारिया की ओर आने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर एलसीबी पुलिस ने जाल बिछाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पहले भी कई मामलों में विभिन्न मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खजूरिया गिरोह का मुखिया शकरिया मोहन, निकेश पलाश और कांटू खजूरिया के रूप में हुई है। पुलिस इनसे और भी पूछताछ कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो