scriptAyodhya विवाद से जुड़े Supreme court के फैसले के बाद Gujarat में बनी रही शांति | Ayodhya issue, Supreme court, Gujarat, Peaceful | Patrika News
अहमदाबाद

Ayodhya विवाद से जुड़े Supreme court के फैसले के बाद Gujarat में बनी रही शांति

-Ayodhya issue, Supreme court, Gujarat, Peaceful

अहमदाबादNov 09, 2019 / 11:10 pm

Uday Kumar Patel

Ayodhya विवाद से जुड़े Supreme court के फैसले के बाद Gujarat में बनी रही शांति

Ayodhya विवाद से जुड़े Supreme court के फैसले के बाद Gujarat में बनी रही शांति

गांधीनगर. अयोध्या विवाद से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शनिवार को गुजरात राज्य में शांति बनी रही। राज्य के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद, राजधानी गांधीनगर, वडोदरा, सूरत व राजकोट सहित लगभग सभी इलाके में शांति व सौहार्द का वातावरण देखा गया। राज्य के नागरिकों ने संयम का परिचय दिया। सुबह फैसले के पहले से ही लगभग हरेक बड़े शहरों के संवेदनशील इलाकों में पुलिस व अद्र्ध सैनिक बलों के जवान गश्त लगाते दिखे। फैसले के बाद भी अहमदाबाद के दरियापुर, शाहपुर, सरखेज, जुहापुरा जैसे संवेदनशील इलाकों में भी शांति पसरी पाई गई। वडोदरा में भी पुलिस गश्त लगाती देखी गई। लगभग हर जगह अमन व शांति का माहौल देखा गया।
अहमदाबाद शहर के जोन -4 के पुलिस उपायुक्त नीरज बडगुजर ने कहा कि दरियापुर, शाहपुर सहित पूरे शहर में शांतिपूर्ण माहौल पाया गया। सतर्कता के तहत इलाके में पुलिस बंदोबस्त का इंतजाम किया गया। रविवार को ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस निकलने वाला था, लेकिन इसे फिलहाल रद्द किया गया है। फिर भी शहर में बंदोबस्त जारी रहेगा। पुलिस अलर्ट है।

Home / Ahmedabad / Ayodhya विवाद से जुड़े Supreme court के फैसले के बाद Gujarat में बनी रही शांति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो