
गुजरात-राजस्थान मैत्री संघ कर रहा कोरोना मरीजों की मदद: होम क्वारंटाइन मरीजों के घर पहुंचा रहे पौष्टिक भोजन
अहमदाबाद. कोरोना महामारी के इस दौर में बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। कोरोना का नया स्ट्रेन पूरे परिवार को संक्रमित कर रहा है। कोई खाना बनाने वाला तक नहीं है। ऐसे लोगों की चिंता करते हुए उनकी मदद के लिए गुजरात राजस्थान मैत्री संघ आगे आया है।
संघ के अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि अप्रेल माह में दूसरी बार कोरोना की लहर में बड़ी संख्या में लोग पॉजिटिव आ रहे हैं। ऐसे में जो मरीज होम क्वारंटाइन हैं उन्हें उनके घर तक तक भोजन उपलब्ध हो इसके लिए पिछले 4 दिनों से 'नमो टिफिन' सेवा प्रारंभ की है। इसमें प्रति दिन बोपल, थलतेज, बोडकदेव,वस्त्रापुर, मेमनगर क्षेत्र के कई लोगों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन उनके द्वार तक पहुंचाया जा रहा है। ऐसे परिवारों को यथा योग्य सहयोग करने का प्रयत्न हमारी संस्था के कार्यकर्ता कर रहे है। हॉस्पिटलों के लिए परामर्श देना,ऑक्सीजन व दवाईया की उपलब्धता करवाने में भी सहयोग दे रहे हैं।
कोरोना की महामारी में गत वर्ष लॉकडाउन के दौरान श्रमिकों के लिए प्रारंभ की गई 'राम रसोई' से उन्होंने दो लाख से अधिक श्रमिकों को पौष्टिक भोजन कराया था। राम रसोई 2 महीने तक सभी के सहयोग से चलाई थी। प्रवासियों को यातायात सुविधाओं के लिए मार्गदर्शन दिया। मास्क, सेनेटाइजर वितरित किए।
Published on:
23 Apr 2021 08:32 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
