
कोरोना से निपटने को गुजरात सरकार तत्पर: ऋषिकेश
गांधीनगर. कोरोना से निपटने को गुजरात सरकार तैयार हैं। बुनियादी सुविधाएं, दवाइयां, ऑक्सीजन एवं वेन्टीलेटर समेत सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने गुरुवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राज्य में 43 हजार कोरोना संक्रमित हैं। इसके बावजूद अस्पातलों में 2.50 फीसदी मरीज भर्ती हैं और ऑक्सीजन की आवश्यकता का दर 03.39 फीसदी है। हॉस्पिटलाइजेशन दर काफी कम होने के बावजूद वायरस के स्वरूप को गंभीरता से लेेत हुए सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और टीकाकरण कराने के लिए उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है। स्वास्थ्य मंत्री पटेल ने आमजन को उत्तरायण की शुभकामनाएं देते कहा कि पतंग की डोर खरीदते समय मास्क पहनें, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें।
उन्होंने कोरोना से निपटने की तैयारियों को ब्योरा देते कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न 14 विषयों को लेकर कुशल चिकित्सकों की टीम बनाई है। केन्द्र सरकार के मार्गदर्शन के तहत राज्य में हेल्थ सर्विस मैनेजमेन्ट कार्यरत किया गया है। प्रत्येक जिले में कमाण्ड एंड कंट्रोल सेन्टर भी कार्यरत है। विकेन्द्रीकरण के चलते राज्य एवं जिलों के बीच कोविड से संबंधित और आकस्मिक स्थिति में तुरंत संपर्क किया जा सकता है। राज्य में कम्युनिटी मेडिसिन के कुशल प्राध्यापकों की एपेडमिक इन्टेलिजेन्स यूनिट तैयार की गई है, जो विश्व और राष्ट्रीयस्तर पर संक्रमण के होने वाले प्रभावों की समीक्षा करती है। राज्य में 138 टेस्टिंग लेब हैं, जहां पर्याप्त टेस्टिंग सुविधा उपलब्ध है।
राज्य में 43 हजार कोरोना संक्रमित हैं। इसके बावजूद अस्पातलों में 2.50 फीसदी मरीज भर्ती हैं और ऑक्सीजन की आवश्यकता का दर 03.39 फीसदी है। हॉस्पिटलाइजेशन दर काफी कम होने के बावजूद वायरस के स्वरूप को गंभीरता से लेेत हुए सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और टीकाकरण कराने के लिए उन्होंने आमजन से अनुरोध किया है।
Published on:
15 Jan 2022 09:57 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
