
अहमदाबाद पर सोना तस्करी का पर्दाफाश
अहमदाबाद. अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रविवार तड़के कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री को पकड़कर सोना तस्करी का पर्दाफाश किया। यह यात्री कमर की बेल्ट में छिपाकर सोना लाया था। आरोपी से करीब 30 लाख रुपए का 9४२ ग्राम सोना बरामद किया।
यह यात्री एयर इंडिया के विमान से मुंबई से अहमदाबाद आया था, लेकिन कस्टम अधिकारियों को शक होने पर उसे रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी कमर बेल्ट से 43 सोने की रिंग, एक कड़ा और चैन मिली, जो करीब 942 ग्राम की थी। यह सोना करीब 30 लाख रुपए का बताया जाता है। मूलत: यह आरोपी हरियाणा के रोहतक का है। अंतरराष्ट्रीय यात्री की घरेलू यात्री को यह सोना देने की योजना थी ताकि कस्टम अधिकारियों से बचा जा सके। इस यात्री ने सोने की रिंग बनवाकर उस पर चांदी का बरख चढ़ाी गई थी। फिलहाल कस्टम अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।
सौर ऊर्जा से जगमग अहमदाबाद एयरपोर्ट
- हर माह बिजली खर्च का बचेगा 14 लाख रुपए
अहमदाबाद. अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर सोलर पैनल लगा दी गई है। अब यह एयरपोर्ट सौर ऊर्जा से जगमग होगा। सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से हर माह 14 लाख रुपए की करीब 1.4 मेगावॉट (एमडबल्यूपी)बिजली खर्च की बचत होगी, जो बिजली खर्च का करीब सात फीसदी तक है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण- अहमदाबाद के निदेशक मनोज गंगल ने शुक्रवार को इस सौलर पैनल का उद्घाटन किया।
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टर्मिनल -2 इन्टरनेशनल टर्मिनल पर 700 किलोवॉट का रूफटॉप सोलर पावर प्लांट लगाया गया है। इसके जरिए रिन्युएनल एनर्जी (परंपरागत ऊर्जा) स्रोत को बढ़ावा मिलेगा। इससे पूर्व टर्मिनल-1 डोमेस्टिक टर्मिनल पर 700 किलोवॉट का सोलर प्लांट लगाया जा चुका है। यह प्रोजेक्ट 3.36 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया, जिसमें प्रति किलो वॉट लागत 47 हजार 500 रुपए आई है। यह सोलर प्लांट प्रोजिल इन्फ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड ने तैयार किया है, जो 21 फरवरी को प्रारंभ हुआ था और छह माह के भीतर 20 अगस्त में तैयार हो गया।
इसके अलावा अहमदाबाद एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का डोमेस्टिक अराइवल (आगमन) पर बड़ा वॉशरूम भी बनाया गया है। अहमदाबाद एयरपोर्ट के निदेशक गंगल ने दावा किया कि यह वॉशरूम दो सौ वर्गमीटर में बनाया गया है। इतना बड़ा वॉशरूम देश के किसी भी एयरपोर्ट पर नहीं है। चाहे दिल्ली हो, मुंबई हो, कोलकाता हो, हैदराबाद या चेन्नई हो। यह वॉशरूम जेन्टलमैन (पुरुषों) के लिए हैं। महिलाओं (लेडिज) के लिए आगामी समय में वॉशरूम बनाया जाएगा। एक समय में 45 लोग इस वॉशरूम का इस्तेमाल कर सकते हैं। वॉशरूम में म्युजिकल सिस्टम लगाया गया। आकर्षक पिक्चर लगाए गए हैं। लोकल टच देने का प्रयास है ताकि गुजरात आने वालों को नया आभास हो। इसके अलावा अलग तरीके का हैण्ड ड्रायर मशीन भी लगाए गए हैं तो शू पॉलिस मशीन भी हैं।
साथ ही टर्मिनल-2 इन्टरनेशनल एयरपोर्ट पर पर हाई एंड रेस्टोरेन्ट भी शुरू किया गया, जहां यात्री लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।
Published on:
30 Sept 2018 10:41 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
