2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैंसर को हरा चुके 500 लोगों ने साझा किए अनुभव

जीसीआरआई में एक वर्ष में 38000 लोगों की निशुल्क कैंसर जांच

less than 1 minute read
Google source verification

सरदार स्मारक भवन

अहमदाबाद सिविल मेडिसिटी #Ahmedabad civil medicity (GCRI) कैंपस स्थित गुजरात कैंसर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (जीसीआरआई) में एक वर्ष में ही 38000 लोगों की कैंसर की निशुल्क जांच की गई।विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में सरदार स्मारक भवन में आयोजित यूनाइटेड बाय यूनिक कैंसर हीरोज कार्यक्रम के दौरान गुजरात के स्वास्थ्य आयुक्त हर्षद पटेल ने यह जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में ऐसे 500 से अधिक लोग एक ही मंच पर इकट्ठा हुए जिन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दे दी है। इन लोगों ने अपने अनुभव भी किए।स्वास्थ्य आयुक्त पटेल ने कहा कि कैंसर के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कैंसर को हरा चुके लोगों ने बीमारी के दौरान सामने आई चुनौती व अन्य समस्याओं की जानकारी दी। इसके साथ ही इन्होंने कैंसर रोग को हराने के लिए खुद के और परिवारों के सदस्यों की ओर से उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी।

पटेल ने कहा कि जीसीआरआई की ओर से अहमदाबाद के अलावा राज्य के अन्य तीन शहरों में भी कैंसर उपचार की प्रक्रिया शुरू की है। जनजागरूकता कार्यक्रम भी किए हैं, यही कारण है कि वर्ष 2024 में 38000 से अधिक लोगों की निशुल्क जांच की गई है।

देश के कई राज्यों से मरीज करवा चुके उपचार

जीसीआरआई के निदेशक डॉ. शशांक पंड्या ने कहा कि देश के विविध राज्यों से लोग यहां कैंसर का उपचार करवाने आते हैं। खासकर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के माध्यम से लोग उपचार ले रहे हैं। कार्यक्रम में असारवा की विधायक दर्शना वाघेला, जीसीआरआई के पूर्व निदेशक डॉ. पंकज शाह, गुजरात कैंसर सोसाइटी के महासचिव क्षितिज शाह व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Story Loader