अहमदाबाद

गुजरात विधानसभा चुनाव: भाजपा के विधायकों का औसत खर्च 27.94 लाख

कांग्रेस के हरेक विधायक ने किए 24.92 लाख वहीं आम आदमी पार्टी के विधायकों ने 15,63 लाख खर्चे किए चुनाव की सीमा से अधिक नहीं किया किसी विधायक ने खर्च

2 min read
गुजरात विधानसभा चुनाव: भाजपा के विधायकों का औसत खर्च 27.94 लाख

Ahmedabad. गुजरात में पिछले वर्ष संपन्न हुए विधानसभा चुनाव assembly elections में भाजपा BJP के 156 विधायकों की ओर से औसतन अन्य दलों के विधायकों की तुलना में अधिक है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस Congress के विधायक हैं। इस चुनाव में किसी भी विधायक ने अधिकतम सीमा से अधिक खर्च नहीं किया है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) Association for Democratic Reforms (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार विश्लेषण किए गए 182 में से 23 विधायकों (13 फीसदी) ने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में सीमा के मुकाबले 50 प्रतिशत से कम चुनाव खर्च घोषित किए हैं। प्रति उम्मीदवार की अधिकतम खर्च सीमा 40 लाख रुपए थी, हालांकि इससे अधिक किसी भी विधायक ने खर्च नहीं बताया है।सभी विधायकों का औसतन खर्च 27.10 लाख

राज्य के सभी विधायकों का औसतन खर्च देंखे तो 27.10 लाख है, जो सीमा का 68 फीसदी है। दलों के आधार पर देखा जाए तो भाजपा के 156 विधायकों का चुनाव में औसत खर्च 27.94 लाख रुपए (सीमा का 69.9 फीसदी) है। कांग्रेस के 17 विधायकों का यह औसत 24.92 लाख रुपए(24.92 फीसदी) है। जबकि आम आदमी पार्टी (आप) के पांच विधायकों का औसत चुनाव खर्च 15.63 लाख (39.1 फीसदी), समाजवादी पार्टी के एक विधायक का औसत खर्च 6.87 लाख रुपए हुआ है। जबकि निर्दलीय तीन विधायकों का औसतन खर्च 21.59 लाख रुपए बताया गया जो चुनाव खर्च सीमा का 54 प्रतिशत है।सर्वाधिक खर्च निझर विधायक गामित ने किया

गुजरात के तापी जिले के निझर विधानसभा सीट से चुने गए भाजपा विधायक डॉ. जयराम गामित ने सबसे अधिक 38.65 लाख रुपए खर्च किए हैं जो चुनाव खर्च सीमा (40 लाख) का 97 फीसदी है। इस मामले में दूसरे स्थान पर भाजपा के ही गांधीनगर जिले की कलोल सीट से चुने गए विधायक लक्ष्मणजी ठाकोर हैं। उन्होंने चुनाव खर्च की राशि 37.78 लाख रुपए घोषित की है, जो 94 फीसदी है। तीसरे स्थान पर भी भाजपा के ही किरीटसिंह डाभी है जिन्होंने अहमदाबाद जिले की धोलका सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने अपना चुनावी खर्च 36 लाख रुपए बताया है जो 90 फीसदी है।कांधल ने सबसे कम खर्च किए

एडीआर की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि चुनाव में सबसे कम खर्च करने वाले तीन विधायकों की सूची में पहले स्थान पर पोरबंदर की कुतियाणा सीट से समाजवादी पार्टी से चुने गए कांधल जाड़ेजा हैं। उन्होंने चुनाव खर्च महज 6.87 लाख रुपए बताया है, जो 17 फीसदी है। इस सूची में दूसरे स्थान पर कांग्रेस के विधायक अमित चावड़ा हैं। आणंद की आंकलाव सीट से विधायक हुए चावड़ा ने 9.28 लाख रुपए खर्च बताया है जो 23 फीसदी है। बोटाद से चुने गए आम आदमी पार्टी के उमेश मकवाणा ने 9.64 लाख रुपए खर्च किए हैं। यह राशि सीमा की 24 फीसदी है।

Published on:
12 May 2023 11:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर