
Gujarat: तबलीगी जमात कार्यक्रम से लौटे बुजुर्ग के संपर्क में आए 6 कोरोना पॉजिटिव, वृद्ध की हो चुकी है मौत
राजकोट. भावनगर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां पर रविवार देर शाम दो और पॉजिटिव मामले सामने आए। ये दोनों पॉजिटिव मामले दिल्ली के तबलीगी जमात मरकज से लौटे बुजुर्ग के संपर्क में आने वाले मामले हैं। इन दो मामलों में इस मृतक वृद्ध के साले की पत्नी जाहिदा परवीन नागोरी (35) और उसके ही घर में रहने वाला अविनाश वसाया (24) शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों को आईसोलेशन में रखा गया है।
इससे पहले गत 26 मार्च को दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटे बुजुर्ग हाजी अब्दुल करीम शेख की कोरोना से गत 26 मार्च को मौत हो चुकी है। यह 70 वर्षीय बुुजुर्ग भावनगर शहर के इंडिया हाउस के पास जोगीवाड नी टांकी का निवासी है। इससे पहले इस बुजुर्ग की पत्नी और पुत्रवधू भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। साथ ही एक अन्य 27 वर्षीय परिजन भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली से वापस लौटे और बाद में कोरोना से संक्रमित होकर दम तोडऩे वाले बुजुर्ग के इस परिवार में अब तक छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसके अलावा दो रविवार को ही दो अन्य मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें दीवानपरा रोड काजीवाड में रहने वाले फारुक अहमद कुरैशी (48) और वडवा माढियाफली में रहने वाले रसूलभाई मामदभाई राठौड़ (90) शामिल हैं। इसके अलावा दो महिला और चार पुरुष की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। इस तरह 13 पॉजिटिव मामलों में एक दिल्ली का मामला है और शेष 12 लोकल ट्रांसमिशन का मामला है।
भावनगर में अब तक दो मौत
भावनगर में अब तक कोरोना से वृद्ध सहित दो मरीजों की मौत हो चुकी है। इस तरह जहां सौराष्ट्र-कच्छ इलाके में सबसे ज्यादा पॉजिटिव 13 मरीज भावनगर जिले के हैं वहीं सबसे ज्यादा 2 मौत भी भावनगर जिले में ही हुई है।
Published on:
07 Apr 2020 02:30 pm

बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
