Gujarat, RS MP Shaktisinh Gohil, Corona positive
अहमदाबाद. गुजरात से राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। ट्वीटर पर इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जिसमें वे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी गोहिल पिछले कई दिनों से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।
वे गुजरात से दूसरे ऐसे राज्यसभा सांसद हैं जो कोरोना संक्रमित हुए। इससे पहले भाजपा सांसद अभय भारद्वाज भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा राज्य से कई लोकसभा सांसद भी कोरोना संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं। इनमें किरीट सोलंकी, हसमुख पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व नवसारी सांसद सी आर पाटिल, गृह मंत्री व गांधीनगर से सांसद अमित शाह, रमेश धड़़ुक सहित अन्य शामिल हैं। इसके अलावा राज्य के करीब दो दर्जन विधायक भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी भी कोरोना को मात दे चुके हैं।