अहमदाबाद

Ahmedabad: साइंस सिटी में डेढ़ साल में 20 लाख लोग अंतरिक्ष, रोबोटिक्स, जलचर प्राणियों की दुनिया से हुए रूबरू

Gujarat science city becomes new attraction, 20 lakh people visited in 17 months राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आज-सर्वाधिक 12.38 लाख लोग 2022 में पहुंचे,-इस साल दो माह में 3.16 लाख लोगों ने देखी साइंस सिटी-रोबोटिक, एक्वाटिक गैलरी, नेचर पार्क खुलने के बाद तीन गुना की वृद्धि

2 min read
Ahmedabad: साइंस सिटी में डेढ़ साल में 20 लाख लोग अंतरिक्ष, रोबोटिक्स, जलचर प्राणियों की दुनिया से हुए रूबरू

Ahmedabad. शहर के सोला-भाडज रोड पर स्थित गुजरात साइंस सिटी विज्ञान जागरुकता का बड़ा केन्द्र बनकर उभर रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते डेढ़ साल (17 महीनों) में ही 20 लाख (19.98 लाख) लोगों ने साइंस सिटी का दौरा किया है, जहां वे अंतरिक्ष, रोबोटिक्स, वनस्पति, जंतु एवं जलचर प्राणियों की दुनिया से रूबरू हुए हैं। 16 जुलाई 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से साइंस सिटी में रोबोटिक, एक्वाटिक गैलरी और नेचर पार्क शुरू करने के बाद से यहां पहुंचने वाले लोगों की संख्या में तीन गुना तक की वृद्धि हुई है।

साइंस सिटी के कार्यकारी निदेशक जेबी वाढेर ने बताया कि वर्षवार आंकड़ों की बात करें तो वर्ष 2021 में 4,43,329 लोग साइंस सिटी आए थे। वर्ष 2022 में यह संख्या बढकऱ 12,38,484 हो गई। इस साल 2023 में 1 जनवरी से 26 फरवरी 2023 तक 3,16,787 लोग साइंस सिटी के विभिन्न आकर्षणों का दौरा कर विज्ञान के विविध रूपों से परिचित हो चुके हैं। 16 जुलाई 2021 से 26 फरवरी 2023 तक 19,98,600 लोगों ने साइंस सिटी का दौरा किया है। यह विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्रों, शिक्षकों और नागरिकों के लिए पर्यटन व जागरुकता स्थल के रूप में उभरा है। टाइम पत्रिका ने साइंस सिटी को वर्ष 2022 के 50 सर्वश्रेष्ठ स्थानों में जगह दी है।

एक्वाटिक-रोबोटिक गैलरी आकर्षण का केंद्र

यहां स्थित एक्वाटिक और रोबोटिक गैलरी तथा नेचर पार्क आकर्षण का केंद्र हैं। यहां की एक्वाटिक गैलरी देश की सबसे बड़ा एक्वेरियम है। जिसमें 68 टैंकों में शार्क समेत 188 प्रजातियों की 11600 मछलियां एक साथ देखने को मिलती हैं बल्कि उनके बारे में जानने को भी मिलता है। यहां 28 मीटर अंडरवाटर वॉकवे टनल के बीच गुजरने पर समंदर में मछलियों के बीच से गुजरने का अहसास कराता है। 11 हजार वर्ग मीटर में बनी रोबोटिक्स गैलरी में 79 तरह के 200 रोबोट हैं। ह्यूमनोइड रोबोट लोगों से बात करता है, 16 रोबोट लोगों को गाइड करते हैं। यहां रोबोट भोजन बनाने, परोसने से लेकर लोगों की पेंटिंग बनाने का भी काम करता है। 20 एकड़ में फैले नेचर पार्क में 380 किस्में के पेड़-पौधे हैं, जिसमें ऑक्सीजन पार्क, बांस की सुरंग, चेस एवं योग स्पेस प्रमुख आकर्षण हैं।

Published on:
27 Feb 2023 10:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर