
अहमदाबाद. गुजरात राज्य सडक़ परिवहन निगम (जी.एस.आर.टी.सी.) अब खुद अपनी बसों का निर्माण करेगा। इसके तहत पहले चरण में ३१ स्लीपर बसों का निर्माण जारी है।
राज्य के मुख्य सचिव डॉ. जे. एन. सिंह ने एस.टी. निगम के उपाध्यक्ष व प्रशासनिक संचालक सोनल मिश्रा की उपस्थिति में शहर के नरोडा में चरणबद्ध तैयार की जा रही इन बसों की पहली बस का निरीक्षण किया।
मुख्य सचिव नरोडा स्थित एस.टी. निगम के केन्द्रीय कार्यालय में निर्मित वर्कशॉप में निर्मित की जा रही एस.टी. बॉडी बिल्डिंग के वर्कशॉप की जानकारी प्राप्त की। मुख्य सचिव ने कार्य की समीक्षा की।
नरोडा स्थित एस.टी. वर्कशॉप ५१ एकड़ में फैला वर्कशॉप एशिया का सबसे बड़ा एस.टी. बॉडी बिल्डिंग वर्कशॉप है।
मुख्य सचिव ने बताया कि एस.टी. निगम का अपनी कार्यक्षमता से इनहाउस बस की बिल्डिंग बनाने का कार्य एक अच्छी शुरुआत है।
उन्होंने कहा कि एस.टी. कर्मचारियों में क्षमता है, इसका उचित उपयोग किया जाएगा। यहां पर दूसरे राज्यों के भी एसटी के बॉडी बिल्डिंग बनाने की क्षमता है। छह महीने के कम समय में एस.टी. निगम से स्लीपर बस का निर्माण किया है।
राज्य सरकार वर्कशॉप में कार्य करने वाले कर्मचारियों को विश्व स्तरीय बॉडी बिल्डिंग बनाने के लिए राज्य सरकार अन्य राज्यों या विदेशों में भी प्रशिक्षण के लिए खर्च को तैयार है।
एस.टी. निगम के उपाध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि भविष्य में प्रति वर्ष २ हजार बॉडी का इन हाउस निर्माण किया जाएगा।
तटरक्षक दल-नौसेना अधिकारियों की पासिंग आउट परेड
जामनगर. भारतीय नौसेना पोत (आईएनएनस) वलसुरा में शुक्रवार को विद्युतीय विशेषज्ञता पाठ्यक्रम ओ-168 के तहत भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक व मित्र देशों की नौसेना के अधिकारियों का पासिंग आउट परेड (पीओपी) आयोजित किया गया।
दक्षिण नौसेना कमान के कार्मिक प्रमुख रियर एडमिरल आर. जे. नाडकर्णी ने इस परेड का निरीक्षण किया।
पीओपी में कुल 39 अधिकारियों को 95 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया गया। इनमें भारतीय नौसेना के 25 अधिकारी, भारतीय तटरक्षक के 4 अधिकारी व मित्र देशों के 10 अधिकारी शामिल हैं।
Published on:
13 Apr 2018 11:49 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
