2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समग्र देश में रोजगार के क्षेत्र में गुजरात अव्वल : जाडेजा

भारतीय मजदूर संघ का गुजरात प्रदेश का 18वां त्रिवार्षिक अधिवेशन

less than 1 minute read
Google source verification
समग्र देश में रोजगार के क्षेत्र में गुजरात अव्वल : जाडेजा

समग्र देश में रोजगार के क्षेत्र में गुजरात अव्वल : जाडेजा

अहमदाबाद. भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का गुजरात प्रदेश का 18वां त्रिवार्षिक प्रदेश अधिवेशन सुरेन्द्रनगर जिले में जाखण स्थित राजराजेश्वर धाम परिसर में शनिवार को शुरू हुआ।
दो दिवसीय अधिवेशन का उद्घाटन करने के बाद स्वर्णिम गुजरात 50 मुद्दा अमलीकरण समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष आई.के. जाडेजा ने कहा कि समग्र देश में रोजगार के क्षेत्र में गुजरात अव्वल है। सबसे अधिक रोजगार गुजरात उपलब्ध करवा रहा है। वाइब्रेंट गुजरात के कारण गुजरात में औद्योगिक निवेश बढऩे के कारण रोजगार के नए द्वार खुले हैं।
जाडेजा ने कहा कि गुजरात सरकार ने श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए हैं, राज्य में स्कील डेवलपमेंट के तहत अच्छा कार्य हो रहा है। पिछले 10-12 वर्ष में आईटीआई क्षेत्र में जॉब प्लेसमेंट के जरिए सरकार की ओर से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। राज्य में औद्योगिकीकरण के कारण संबंधित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं में वृद्धि के साथ नए रोजगार का सृजन भी हुआ है।
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष वालजी चावडा ने कहा कि कोरोनाकाल में संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से मजदूरों को जीवन-निर्वाह की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने में मदद की गई, अन्य राज्यों के मजदूरों को भी कार्यकर्ताओं ने मदद पहुंचाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्य पंड्या, प्रभारी राजबिहारी शर्मा, विधायक किरीटसिंह राणा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन नारायण, प्रदेश महामंत्री अरविंद परमार, लाइफ मिशन सेंटर के सचिव अशोक गोहिल आदि मौजूद थे।

Story Loader