3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat : अंबाजी माता के दर्शन से शुरू हुई युवा कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा

किए गए वादों को दोहराया जाएगा

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat : अंबाजी माता के दर्शन से शुरू हुई युवा कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा

Gujarat : अंबाजी माता के दर्शन से शुरू हुई युवा कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा

अहमदाबाद. Gujarat youth congress गुजरात प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से गुरुवार को अंबाजी से सुईगाम तक युवा कांग्रेस परिवर्तन यात्रा शुरू कर दी गई। मंहगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं को लेकर लोगों के बीच जाकर राहुल गांधी की ओर से किए गए वादों को इस यात्रा में दोहराया जाएगा।
गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के युवा वर्ग इन दिनों बेरोजगारी, महंगाई जैसी समस्याओं से पीडि़त हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर राहुल गांधी की ओर से किए गए वादों को पूरा किया जाएगा।
गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इंद्रविजयसिंह गोहिल ने इस दौरान भाजपा पर आरोप लगाया कि गुजरात में नशा की सामग्री अब आसानी से मिलने लगी है, जिससे युवा वर्ग असरग्रस्त है। उनके अनुसार नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रहे युवाओं को आए दिन पेपर लीक होने के कारण निराशा हाथ लग रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर राज्य के लोगों के सपने पूरे होंगे।
यात्रा को संबोधित करते हुए गुजरात प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हरपालसिंह चुडास्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं को 3000 रुपये प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा। सरकारी नौकरियों में संविदा व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। 10 लाख सरकारी नौकरी दी जाएंगी। 50 फीसदी नौकरी महिलाओँ के लिए होंगी। इस मौके उत्तर गुजरात कांग्रेस के प्रभारी वीरेन्द्रसिंह राठौर व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Story Loader