
गांधीनगर. अब राज्यभर में न्यूनतम रिक्शा भाड़ा १५ रुपए कर दिया गया है। राज्य सरकार ने ऑटोरिक्शा (तिपहिया) का भाड़ा बढ़ाने की मंजूरी दी है। पहले न्यूनतम भाड़ा १२ रुपए था। राज्य के परिवहन विभाग ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।
शहरी क्षेत्रों के अधीन पहले १.२ किलोमीटर के लिए १५ रुपए देना होगा। इसके बाद अगले हरेक आधे किलोमीटर के लिए दो रुपए अतिरिक्त देने होंगेे। साथ ही प्रत्येक सामान पर एक रुपए भाड़ा तय किया गया है। १५ किलोग्राम तक के सामान का कोई भाड़ा नहीं लिया जाएगा वहीं सामान का अधिकतम वजन ६० किलोग्राम होना चाहिए। किसी भी सामान का हिस्सा वाहन के बाहर नहीं होना चाहिए।
शहरी क्षेत्रों के बाहर की यात्रा के लिए भाड़ा डेढ़ गुणा लिया जा सकता है।
इंतजार करने का भाड़ा( वेटिंग चार्जेज) प्रत्येक पांच मिनट के लिए एक रुपए होगा। यह भाड़ा पहले पांच मिनट के बाद लागू होगा। इंतजार करने की सीमा शहरी सीमा में इंतजार करने की सीमा एक घंटा होगी। शहर के बाहरी इलाके में इंतजार करने की सीमा दो घंटे होगी।
अभ्यास के जरिए गुजरात की तटीय सुरक्षा की समीक्षा
अहमदाबाद. समुद्री रास्ते मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले के बाद भारत अपनी तटीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहा है। मानक प्रक्रियाओं को ध्यान रखने के हिसाब से गुजरात व केन्द्र शासित तटों पर द्विवार्षिक तटीय सुरक्षा अभ्यास किया गया।
यह अभ्यास दो दिनों तक चला। इसमें पड़ोसी महाराष्ट्र ने भी हिस्सा लिया।
सभी संबंधित भागीदारों की ओर से इस अभ्यास में हिस्सा लिया गया। इसके तहत तटीय सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1093 के प्रभावी उपयोग पर भी बल दिया गया। इस दो दिवसीय अभ्यास में सैन्य व गैर सैन्य संस्थानों की ओर से वायु, समुद्र व समुद्र व तटीय उपकरणों का उपयोग किया गया। संवेदनशील इलाकों में छद्म दखल/हमले किए गए। जिससे वास्तविक स्थिति में अपनी क्षमता का पता चल सके।
Published on:
07 Apr 2018 08:29 pm
बड़ी खबरें
View Allअहमदाबाद
गुजरात
ट्रेंडिंग
