3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat: गुजरात विवि में स्थापित होगा Indian School of Economics

Indian School of Economics, Gujarat, University. Sanjeev Sanyal

less than 1 minute read
Google source verification
Gujarat:  गुजरात विवि में स्थापित होगा Indian School of Economics

Gujarat: गुजरात विवि में स्थापित होगा Indian School of Economics

अहमदाबाद. गुजरात विवि में इंडियन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स स्थापित होगा। यह अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए एक नया विश्व स्तरीय अध्यापन व शोध संस्थान होगा। इसे गुजरात विवि के साथ सहयोग से स्थापित किया जाएगा। यह घोषणा भारत सरकार के प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने की।

बुधवार को गुजरात विवि के सीनेट हॉल में देश की आजादी के आंदोलन में क्रांतिकारियों की कहानी विषय पर आयोजित एक विशेष व्याख्यान में उन्होंने यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने कई जाने-माने लोगों, रिसर्च स्कॉलर, विद्यार्थियों, फैकल्टी, जीयूएसईसी स्टार्ट अप उपस्थित थे।

व्याख्यान के बाद सान्याल ने गुजरात विश्वविद्यालय स्टार्ट अप और एन्टरप्रेन्योरशिप परिषद (जीयूएसईसी) का भी दौरा किया। उन्होंने इसके बारे में जानकारी प्राप्त की और स्टार्ट अप के विचार, इन्नोवेशन, बिजनेस प्लान व वृद्धि के उपायों पर भी चर्चा की।

सान्याल ने गुजरात विवि के कई पदाधिकारी, जीयूएसईसी के सीईओ व पीआईईआर फाउंडेशन के राहुल भगचंदानी, एआईसी-जीयूएसईसी के सीईओ धीरज भोजवानी, जीयूएसईसी के सह संयोजक डॉ रवि गोर व अन्य से चर्चा की।
इसके बाद उन्होंने गुजरात विवि के रिसर्च पार्क तथा अत्याधुनिक खेल परिसर का भी दौरा किया।

Story Loader