2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कच्छ : 62 लाख के जीरे से भरा ट्रक लूटा, दो गिरफ्तार

पुलिस ने जामनगर से पकड़ा

less than 1 minute read
Google source verification
कच्छ : 62 लाख के जीरे से भरा ट्रक लूटा, दो गिरफ्तार

कच्छ : 62 लाख के जीरे से भरा ट्रक लूटा, दो गिरफ्तार

गांधीधाम/जामनगर. कच्छ जिले के अंजार थाना क्षेत्र से 62 लाख 76 हजार रुपए के जीरे से भरा ट्रक लूटने के मामले में जामनगर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
अंजार थाना क्षेत्र से दो दिन पहले जीरे से भरे ट्रक को सात लोगों ने लूट लिया था। इस घटना को लेकर अंजार थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। इस बीच, जामनगर जिला पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख डेलू के निर्देश पर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एस.ओ.जी.) के निरीक्षक बी एन चौधरी, उप निरीक्षक जे.डी. परमार के मार्गदर्शन में एस.ओ.जी. के पुलिस कर्मचारी गश्त पर थे।
मुखबिर की सूचना मिली कि कच्छ में जीरे से भरा ट्रक लूटने वालों में से दो लोग जामनगर के समीप मसीतिया गांव के गफार की की वाड़ी में लूटे गए सामान के साथ मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर एस.ओ.जी. की टीम ने मसीतिया गांव में छापा मारा। वाड़ी से गफार खफी और आबिदीन खफी को गिरफ्तार किया गया।

जीरा व ट्रक जब्त, जीप भी बरामद

पुलिस ने वाडी से 62,76,655 रुपए के 539 बोरियों में जीरे से भरा एक ट्रक जब्त किया। इसके अलावा लूट में उपयोग की गई एक जीप भी बरामद की है। इस घटना में पांच अन्य आरोपी भी शामिल हैं, पुलिस ने उनकी तलाश आरंभ की है।

Story Loader