2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेहरोत्रा ने संभाला प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त का पद

वर्ष 1984 बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी

2 min read
Google source verification
income tax

मेहरोत्रा ने संभाला प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त का पद

अहमदाबाद. अजय मेहरोत्रा ने प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त-गुजरात का पदभार संभाल लिया है। मेहरोत्रा के पूर्ववर्ती ए.के. जायसवाल ने आयकर समझौता आयोग में उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। मेहरोत्रा वर्ष 1984 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी है और मुख्य आयकर आयुक्त-1 और 2 अहमदाबाद और सूरत का कार्यभार देख रहे हैं।
वे लखनऊ विश्वविद्यालय से भू-विज्ञान में स्नातकोत्तर और बर्मिंघम विश्वविद्यालय-इंग्लैण्ड से अर्थशा में एमएससी (स्नातकोत्तर) हैं। भारतीय राजस्व सेवा में 34 वर्षों से अधिक सेवा में आयकर विभाग में दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। आयकर विभाग के अलावा प्रवर्तन निदेशालय में सहायक निदेशक, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड और गेल इंडिया लिमिटेड मुख्य सतर्कता अधिकारी रहे हैं।

करदाताओं के लिए ओपन हाउस 20 को
प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त की ओर से करदाताओं, प्रतिनिधियों और आमजन के लिए अहमदाबाद में आश्रमरोड स्थित आयकर कार्यालय में 20 नवम्बर को 12 से 1 बजे तक ओपन हाउस होगा। इस मौके पर प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अजय दास मेहरोत्रा, अजय अत्री मुख्य आयकर आयुक्त और संयुक्त मुख्य आयकर आयुक्त (ज्वाइन्ट सीआईटी) राजदीपसिंह ओपन हाउस में उपस्थित रहेंगे। ओपन हाउस का उद्देश्य करदाता, जो सीए या एडवाइजर नहीं हैं, उसके सुधार व बेहतर माहौल मुहैया कराने के साथ-साथ कम से कम शिकायतें हों ऐसा माहौल देना है। सभी करदाता, उनके प्रतिनिधियों, प्रोफेशनल्स और नागरिक प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त-गुजरात, अहमदाबाद एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आश्रमरोड स्थित आयकर भवन में 20 नवम्बर को दोपहर 12 से 1 बजे तक मिल सकते हैं।

'गांधीनगर कैपिटल स्टेशन परियोजना फरवरी तक'
. गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पुनर्विकास परियोजना अगले वर्ष फरवरी तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। नए स्टेशन की पूर्णत: कॉलम रहित छत होगी, जो 105 मीटर स्पान पर बनेगा। गांधीनगर कैपिटल स्टेशन के पुनर्विकास परियोजना का निरीक्षण करने के बाद रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने यह बात कही।
लोहानी ने कहा कि गांधीनगर स्टेशन के ऊपर 300 कमरों का होटल निर्माण कार्य तीव्रता से चल रहा है। यह अहमदाबाद और गांधीनगर की सबसे ऊंची बिल्डिंग होगी, जो 77 मीटर ऊंचा होगा। यह भारत का पहला ऐसा होटल होगा जो रेलवे ट्रैक पर व फ्लोटिंग कॉलम पर बनाया जा रहा है। सामान्यत: जमीन ऐसी फाइव स्टार होटल बनाने में चार वर्ष का वक्त लगता है। जबकि इस होटल के पूर्ण होने का लक्ष्य सितम्बर 2019 निर्धारित किया गया है। स्टेशन पुनर्विकास परियोजना को अगले वर्ष 2019 में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि गांधीनगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नंबर एक, दो व तीन पर वॉशेबल एप्रोन भी बनाया जाएगा ताकि स्टेशन व ट्रैक की साफ-सफाई बेहतर हो सके। उन्होंने होटल निर्माण के सिविल वर्क को अगले वर्ष फरवरी में हर हाल तक पूर्ण करने तथा होटल का निर्माण सितम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Story Loader