Ahmedabad . एशिया के सबसे बड़े अहमदाबाद स्थित सिविल अस्पताल Ahmedabad Civil hospital को शुक्रवार को एक फार्मास्युटिकल कंपनी की ओर से मोबाइल ब्लड डोनेशन वाहन दान में दिया गया है। आधुनिक सुविधाओंं से सुसज्जित वाहन में एक साथ तीन लोग रक्तदान कर सकेंगे। रक्तदान शिविर में भी इस वाहन को ले जाया जा सकेगा। जरूरतमंद मरीजों को रक्त की कमी को पूरा करने में यह वाहन सहायक सिद्ध होगा। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश जोशी ने बताया कि इन्टास कंपनी ने सीएसआर एक्टिविटी के तहत 45 लाख रुपए के खर्च से रक्तदान के लिए यह उपयोगी वाहन दिया है। इससे शहर में जगह-जगह जाकर ब्लड कलेक्शन किया जा सकेगा। इसका फायदा मरीजों को होगा। इस वातानुकूलित वाहन में आधुनिक सुविधाएं हैं। इसे सिविल अस्पताल के आईएचबीटी डिपार्टमेंट को सौंपा गया है।