2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जामनगर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन आज

जामनगर के इतिहास में पहली बार

less than 1 minute read
Google source verification
जामनगर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन आज

जामनगर में रविवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन की जानकारी देते क्षत्रिय महासभा के स्थानीय पदाधिकारी।

जामनगर. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय सम्मेलन शहर के ओशवाल सेंटर में रविवार को आयोजित होगा। जामनगर के इतिहास में पहली बार आयोजित होने वाले सम्मेलन की तैयारियां राजपूत की ओर से पूरी कर ली गई हैं।
सम्मेलन का उद्घाटन प्रदेश के शिक्षा मंत्री भूपेंद्रसिंह चुडासमा करेंगे। मुख्य अतिथि अन्न व नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री धर्मेंद्रसिंह जाडेजा होंगे। सम्मेलन में देशभर के सभी राज्यों के प्रतिनिधि, गुजरात के सभी जिलों के जिला प्रतिनिधि, सौराष्ट्र के सभी जिलों के राजपूत समाज के प्रमुख अग्रणी हिस्सा लेंगे। महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन अलग-अलग राज्यों में आयोजित होते हैं। परंपरा के अनुरूप इस वर्ष गुजरात में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

सन 1897 में हुई स्थापना

गौरतलब है कि भारत में अंग्रेजों के शासन के दौरान समग्र भारत के क्षत्रियों के हितों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक संस्था की आवश्यकता महसूस होने पर उत्तर प्रदेश में आगरा के समीप जूना आवागढ़ राज्य के पूर्व राजा कीर्तेश बलवंतसिंह की ओर से ईस्वी सन 1897 में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की स्थापना की गई थी।
वर्ष 1947 में भारत की आजादी के बाद से महासभा की ओर से क्षत्रिय समाज के शैक्षणिक, संगठनात्मक व सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयत्न किए जा रहे हैं। समाज को कुप्रथाओं से मुक्त करने, रूढ़ीवादिता से बाहर निकालने, शैक्षणिक, सामाजिक,आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक रूप से प्रगतिशील समाज के तौर पर दर्शाने के लिए वर्तमान समय में सकारात्मक प्रवृत्तियां की जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के रायबरेली के एमएलसी ठाकुर दिनेश प्रतापसिंह वर्तमान में राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

यह पदाधिकारी जुटे तैयारियों में

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियों में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की गुजरात प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोवुभा जाडेजा के निर्देशन में प्रदेश पदाधिकारी प्रवीणसिंह जाडेजा, घनश्यामसिंह सोढा, चंद्रसिंह राणा, जामनगर जिला व शहर के पदाधिकारी आई.के. जाडेजा, तेजपालसिंह जाडेजा आदि जुटे हैं।

Story Loader